IND W Vs WIW: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 180 का टारगेट, भारती ने खेली पारी

खबर सार :-
India vs West Indies: महिला T20 वर्ल्ड कप से पहले खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच में वेस्टइंडीज महिला टीम ने टॉस जीतकर भारत महिला टीम के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आसमान में बादल छाए होने और पिच पर नमी होने के कारण यह फैसला लिया गया।
IND W Vs WIW: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 180 का टारगेट, भारती ने खेली पारी
खबर विस्तार : -

India vs West Indies ICC Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेले जा रहे वार्म-अप मैच (Warm up match) में सोमवार को भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने है। कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 179 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए भारती फुलमाली ने शानदार अर्धशतकीय जारी खेली। जिससे टीम एक मजबूत स्कोर तक पहुंच सकी।

टॉस जीतने के बाद वेस्टइंडीज महिला टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत को शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने अच्छी  शुरुआत दिलाई। हालांकि आखिरी पांच ओवरों में टीम ने तेजी से विकेट गंवाए। भारत ने आखिरी पांच ओवरों में पांच विकेट गंवाए और सिर्फ 34 रन बनाए। हालांकि कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने बल्लेबाजी नहीं की।

IND W V s WIW: भारती फुलमाली की शानदार पारी

टीम इंडिया के लिए भारती फुलमाली ने 40 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 6 चौके और 1 छक्का शामिल था, और उनका स्ट्राइक रेट 140 रहा। उन्होंने अंत तक भारतीय पारी को संभाले रखा और टीम को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

वेस्टइंडीज के लिए, अनुभवी ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन ने शानदार गेंदबाजी की और एक अहम विकेट लिया; उन्होंने अपने 2 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। वहीं, आलिया एलेन ने भी एक विकेट लिया और अपने 2 ओवर में 17 रन दिए। भारत का सातवां विकेट 18.6 ओवर में गिरा जब क्रांति गौड़ (4 रन) डिएंड्रा डॉटिन का शिकार बनीं।

IND W V s WIW: वेस्टइंडीज के सामने 180 रन का लक्ष्य

सभी की निगाहें वेस्टइंडीज महिला टीम की बल्लेबाजी लाइनअप पर होंगी क्योंकि वे भारत द्वारा दिए गए 180 रन के लक्ष्य का पीछा करेंगे। ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय गेंदबाज मैच के दूसरे हाफ में इस मजबूत स्कोर का बचाव कैसे करते हैं।

ये भी पढ़ेंः- IND vs AFG Test: टीम इंडिया ने तीन दिन में अफगानिस्तान को चटाई धूल, दर्ज की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत

अन्य प्रमुख खबरें