India vs West Indies 2nd Test Live Score : नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट में खेला जा रहा है। मैच का आज (11 अक्टूबर) दूसरा दिन है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 518 रनों पर घोषित कर दी है। भारत के लिए शुभमन गिल (Shubman Gill) ने नाबाद 129 और यशस्वी जायसवाल ( Yashasvi Jaiswal) ने 175 रनों की पारी खेली। फिलहाल वेस्टइंडीज की पहली पारी शुरू हो गई है।
पहला दिन भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने भारतीय टीम ने मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 318 रन बना लिए थे। भारतीय टीम को केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने 17.3 ओवर में 58 रन जोड़े। हालांकि, केएल राहुल 54 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद साई सुदर्शन और जायसवाल ने दूसरे विकेट के लिए 193 रन जोड़े। सुदर्शन ने 165 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 87 रन बनाए।
इसके बाद जायसवाल ने कप्तान गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़कर भारत को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरे दिन के पहले सत्र में सिंगल चुराने की कोशिश में जायसवाल रन आउट हो गए। जायसवाल ने 258 गेंदों का सामना किया और 175 रन बनाए। उन्होंने 22 चौके लगाए, लेकिन अपने टेस्ट करियर के तीसरे दोहरे शतक से सिर्फ़ 25 रन से चूक गए।
विपक्षी टीम की ओर से जोमेल वारिकन (Jomel Warrican) ने एक विकेट लिया, जबकि रोस्टन चेज ने एक विकेट लिया। जायसवाल रन आउट होकर पवेलियन लौटे। भारतीय टीम सीरीज़ का पहला मैच पारी और 140 रनों से जीत चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया की नजर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करने पर होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
PAK vs AUS 3rd ODI: तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से रौंदकर पाकिस्तान ने 2-1 से जीती सीरीज
2026-06-05
England vs New Zealand 1st Test: लॉर्ड्स में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, पहले ही दिन गिरे 16 विकेट
2026-06-05
2026-06-04
2026-06-04
IND vs AFG Test: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का खतरनाक रिकॉर्ड, 2 दिन में ही खत्म कर दिया था मैच
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
ENG W vs IND W: तीसरे टी20 में भारतीय महिला की करारी हार, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-01
WI vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, इस खूंखार खिलाड़ी की हुई वापसी
2026-06-01
Virat Kohli ने IPL 2026 फाइनल में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
2026-06-01
2026-05-31