Ind vs ZIM Live Score: जिम्‍बाब्‍वे को हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल की ओर बढ़ाया कदम, ब्रायन बेनेट की 97 रनों की पारी गई बेकार

खबर सार :-
Ind vs ZIM Live Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मैच में इंडिया ने ज़िम्बाब्वे को 72 रन से हरा दिया। इस हार के साथ, सिकंदर रज़ा की लीडरशिप वाली टीम के लिए सेमी-फ़ाइनल का टिकट मिलना लगभग नामुमकिन है।

Ind vs ZIM Live Score: जिम्‍बाब्‍वे को हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल की ओर बढ़ाया कदम, ब्रायन बेनेट की 97 रनों की पारी गई बेकार
खबर विस्तार : -

Ind vs ZIM Live Score: भारत बनाम जिम्बाब्वे के गुरुवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए एक अहम मुकाबले में टीम इंडिया वापसी करते हुए शानदार वापसी की। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 256 रन बनाए। जो टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का दूसरा बड़ा टोटल  है। जिसके जवाब में  ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) के नाबाद 97 रन के बावजूद जिम्बाब्वे तय 20 ओवर में 184 रन ही बना सका और 72 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया अब बेहतर रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। जबकि जिम्बाब्वे अब सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है।

Ind vs ZIM Live Score: अभिषेक-पांड्या और तिलक की तूफानी पारी

चेन्नई में खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने तय 20 ओवर में 256 रन बनाए। भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma ) ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 22 गेंदों पर 48 रन ठोक दिए। संजू (15 बॉल 23 रन) के आउट होने के बाद ईशान किशन ने आते ही हवाई फायर शुरू किए। उन्‍होंने 4 चौकों और 1 छक्‍के की मदद से 24 गेंदों पर 38 रनों धमाकेदार पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 13 गेंदों पर शानदार 33 रन बनाए। इसके बाद हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya ) और तिलक वर्मा ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। हार्दिक ने 23 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए। वहीं तिलक ने 16 गेंदों पर 44* रनों जबरदस्त पारी खेली।

ब्रायन बेनेट ने खेली नाबाद 97 रनों की पारी

257 रनों का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे को ओपनर ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमानी ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने 38 गेंदों में 44 रन जोड़े। हालांकि ब्रायन बेनेट के नाबाद 97 रन के बावजूद जिम्बाब्वे तय 20 ओवर में 184 रन ही बना सका। ब्रायन बेनेट के अलावा सिकंदर रजा (31) और तदिवानाशे मरुमनी ने 20 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट चटकाया।

बता दें कि आज के मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए थे। अक्षर पटेल और संजू सैमसन की वापसी हुई है। जबकि वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह बाहर हो गए हैं। भारत अपना अगला मुकाबले वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी।

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

ज़िम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तडवनाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), डियोन मायर्स, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुज़रबानी, रिचर्ड नगारवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रीमर।

अन्य प्रमुख खबरें