IND vs USA Cricket Match LIVE Scorecard: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का आगाज हो चुका है। इस सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम अपना पहला ग्रुप मैच यूएसए के खिलाफ खेल रही है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में यूएसए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सू्र्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम को मोनांक पटेल की कप्तानी वाली अमेरिकी टीम से कड़ी टक्कर मिलने की संभवना है। भारत की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन और बुमराह नहीं शामिल किया गया हैं।
डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम के सामने घरेलू दर्शकों के सामने खिताब बचाने की चुनौती है। सूर्या के खिलाड़ी USA के खिलाफ़ ज़ोरदार शुरुआत करने और अपने विरोधियों को यह साफ़ संदेश देने का लक्ष्य रखेंगे कि वे इतिहास को हराने और इतिहास दोहराने आए हैं। ऐसे में, मोनांक पटेल की कप्तानी वाली अमेरिकी टीम भारत को कड़ी टक्कर दे सकती है, क्योंकि उन्होंने प्रैक्टिस मैच में कीवी टीम को हराया था।
वानखेड़े स्टेडियम हमेशा से ही एक हाई-स्कोरिंग वेन्यू रहा है। यहां रात में बैटिंग करना आसान हो जाता है, इसलिए टीमें लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं। फैंस वानखेड़े स्टेडियम में एक अच्छे मैच की उम्मीद कर सकते हैं। भारतीय टीम ने ओस के फैक्टर से निपटने के लिए विस्फोटक बैटिंग की नई रणनीति अपनाई है। फैंस का मानना है कि USA के खिलाफ़ टीम इंडिया पहली बार किसी इंटरनेशनल T20 मैच में 300 रन का आंकड़ा पार कर सकती है। लेकिन भारतीय टीम अमेरिका को हल्के में नहीं लेने वाली।
भारतः अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह ।
यूएसएः एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक,मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर।
अन्य प्रमुख खबरें
DC vs KKR: फिन एलन का तूफानी शतक, दिल्ली को रौंदकर केकेआर ने अंकतालिका में लगाई लंबी छलांग
BAN vs PAK 1st Test Live Score: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहला टेस्ट, जानें कहां और कैसे देखें मैच
Suryakumar Yadav: शादी के 10 साल बाद पिता बने सूर्यकुमार यादव, शेयर की लाडली की पहली झलक
LSG vs RCB Live: मार्श का तूफानी शतक, एलएसजी ने आरसीबी को दिया 209 रनों का लक्ष्य