IND vs NZ T20 World Cup Final Highlights : भारतीय टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है। रविवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया। भारत ने लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती। इसी से साथ ही भारत घरेलू धरती पर T20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बना। टीम इंडिया द्वारा दिए गए 256 रन के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गई।
फाइनल में भारत द्वारा दिए गए 256 रन के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। सेमीफाइनल में सेंचुरी बनाने वाले फिन एलन सिर्फ 9 रन पर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद रचिन रवींद्र एक रन पर आउट हो गए। ग्लेन फिलिप्स ने भी अपने प्रदर्शन से निराश किया, 5 रन बनाए। मार्क चैपमैन 3 रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट हुए। डेरिल मिशेल का खराब फॉर्म फाइनल में भी जारी रहा, उन्होंने सिर्फ 17 रन बनाए।
एक छोर से अच्छी बैटिंग कर रहे टिम सीफर्ट 26 बॉल में 52 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की बॉल पर इशान किशन को कैच दे बैठे। सीफर्ट ने अपनी इनिंग में दो चौके और पांच छक्के लगाए। जेम्स नीशम सिर्फ आठ रन बना पाए, जबकि मैट हेनरी अपना अकाउंट भी नहीं खोल पाए। कैप्टन मिशेल सेंटनर ने 35 बॉल में 43 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने रेगुलर इंटरवल पर विकेट गंवाए और 159 रन पर ऑल आउट हो गई। इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 15 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं, अक्षर पटेल ने 27 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिया।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंडिया को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 98 रन जोड़े। अभिषेक ने शानदार बैटिंग करते हुए 21 बॉल पर 52 रन बनाए। वहीं, संजू सैमसन ने 46 बॉल पर 89 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे। संजू T20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बैट्समैन बन गए।
तीसरे नंबर पर बैटिंग कर रहे ईशान किशन भी शानदार फॉर्म में दिखे, उन्होंने 25 बॉल पर 54 रन बनाए। ईशान ने 216 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 चौके और 4 छक्के लगाए। हालांकि, हार्दिक पांड्या और कप्तान सूर्यकुमार यादव बैट से ज्यादा असर नहीं डाल पाए। सूर्य बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए, जबकि हार्दिक ने 18 रन बनाए। आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने 8 बॉल पर नाबाद 26 रन बनाए, जिससे भारतीय टीम 5 विकेट पर 255 रन तक पहुंच पाई। यह T20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच का सबसे बड़ा स्कोर भी था।
2007 और 2024 के बाद यह तीसरी बार है जब भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। इसके साथ ही टीम इंडिया लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-07
IND vs AFG Test Live Score: भारत ने 564 रन बनाकर घोषित की पहली पारी, मोहम्मद सलीम ने झटके 6 विकेट
2026-06-07
IND vs AFG 1st Test: गिल-पंत की जोड़ी ने अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, बनाया प्रचंड रिकॉर्ड
2026-06-07
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
ENG vs NZ Lord Test: 226 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की दूसरी पारी, न्यूजीलैंड मिला 254 रनों का टारगेट
2026-06-05
PAK vs AUS 3rd ODI: तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से रौंदकर पाकिस्तान ने 2-1 से जीती सीरीज
2026-06-05
England vs New Zealand 1st Test: लॉर्ड्स में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, पहले ही दिन गिरे 16 विकेट
2026-06-05
2026-06-04
2026-06-04
IND vs AFG Test: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का खतरनाक रिकॉर्ड, 2 दिन में ही खत्म कर दिया था मैच
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04