IND vs NZ: पहले खिताब की तलाश में न्यूजीलैंड, भारत के पास इतिहास रचने का मौका, टीम इंडिया की जीत के लिए फैंस कर रहे हवन-पूजन

खबर सार :-
IND vs NZ Final T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। हालांकि, यह अंदाज़ा लगाना बहुत मुश्किल है कि यह टाइटल क्लैश कौन जीतेगा।

IND vs NZ: पहले खिताब की तलाश में न्यूजीलैंड, भारत के पास इतिहास रचने का मौका, टीम इंडिया की जीत के लिए फैंस कर रहे हवन-पूजन
खबर विस्तार : -

IND vs NZ ICC T20 World Cup 2026 Final: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी रविवार 8 मार्च 2026 (8 March 2026) को भारत बनाम न्यूजीलैंड (India vs New Zealand ) के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। जबकि न्यूजीलैंड पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: भारत की जीत के लिए हवन-पूजन

उधर फाइनल मैच को लेकर भारत के हर कोने में उत्साह है और लोग जीत के लिए दुआएं-प्रार्थना कर रहे हैं। टी20 विश्व कप के फाइनल से पहले क्रिकेट प्रेमी भारतीय टीम की जीत के लिए जगह-जगह हवन-पूजन कर रहे है। इस दौरान हाथों में तिरंगा झंडा लेकर पहुंचे क्रिकेट प्रेमियों ने कहा-भारतीय टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने और जीत के लिए हवन-पूजन किया जा रहा है।

IND vs NZ: T20 World Cup में न्यूजीलैंड से अब तक नहीं जीता भारत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से 16 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि 11 न्यूजीलैंड ने जीते हैं। हालांकि, भारतीय टीम अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाई है। T20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच कुल 3 मैच खेले गए हैं, और सभी में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की है।

IND vs NZ Final T20 World Cup 2026: टीम इंडिया की ताकत

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। अभिषेक शर्मा का बल्ला भले खमोश रहा हों, लेकिन संजू सैमसन ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में संजू ने 42 गेंदों पर 89 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं ईशान किशन भी टूर्नामेंट में अच्छी फॉर्म में हैं। ईशान ने आठ मैचों में 189 के स्ट्राइक रेट से 263 रन बनाए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी आठ मैचों में 242 रन बनाए हैं। हालांकि, सूर्या का स्ट्राइक रेट निश्चित रूप से संदिग्ध रहा है।

हार्दिक पांड्या ने लगातार बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बैटिंग ऑर्डर में बदलाव के बाद, तिलक वर्मा ने फिनिशर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस बीच, जसप्रीत बुमराह गेंद से शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने सात मैचों में 10 विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 6.62 है। हालांकि, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती का हालिया फॉर्म निश्चित रूप से भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है।

IND vs NZ Final T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड की ताकत

दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराया। टीम की ताकत टिम सीफर्ट और फिन एलन टॉप ऑर्डर में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। एलन ने सेमीफाइनल में सिर्फ 33 गेंदों में शतक बनाया। ग्लेन फिलिप्स ने चौथे नंबर पर दमदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, डेरिल मिशेल और मार्क चैपमैन ने टूर्नामेंट में रनों के लिए संघर्ष किया है। गेंदबाजी में, मैट हेनरी ने नई गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है। इस बीच, रचिन रवींद्र और मिशेल सेंटनर की स्पिन जोड़ी बीच के ओवरों में रनों को नियंत्रित करने में सफल रही है। रचिन ने 7 मैचों में 11 विकेट लिए हैं।

IND vs NZ Pitch Report: कैसी रहेगी अहमदाबाद की पिच 

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच बैटिंग-फ्रेंडली है। अहमदाबाद का यह मैदान चौकों और छक्कों का अड्डा है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 174 रन है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 150 रन है।  इस पिच पर टीम पहले बैटिंग करे या बाद में, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि पूरे मैच में रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, इस वर्ल्ड कप में यहां खेले गए मैचों में टारगेट का पीछा करने वाली टीमों ने कड़ी टक्कर दी है, इसलिए टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करना फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि यहां टारगेट का पीछा करना ज्यादा मुश्किल नहीं होने वाला है।

Ahmedabad Weather Report: कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबले में बारिश की संभावना कम है। मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

IND vs NZ: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

अन्य प्रमुख खबरें