IND vs NZ 3rd ODI Live Score: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का अंतिम मैच रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। फिलहाल न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी कर रहा। तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। जो टीम यह तीसरा मैच जीतेगी, वह सीरीज अपने नाम कर लेगी।
इस अहम मैच के लिए भारतीय प्लेइंग XI में एक बदलाव किया गया है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है। जबकि न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। होल्कर स्टेडियम हमेशा से अपनी बल्लेबाज-अनुकूल पिच के लिए जाना जाता है। छोटी बाउंड्री और सपाट विकेट बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका देते हैं। घरेलू टीम की उम्मीदें एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों पर टिकी होंगी, जो इस अहम मैच में सबकी नजरों में रहेंगे। जबकि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने इस सीरीज में उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन करके भारत को चौंका दिया है।
भारतीय टीम का इंदौर के इस मैदान पर शानदार रिकॉर्ड है। टीम इंडिया यहां एक भी वनडे मैच नहीं हारा है। भारत ने यहां 9 मैच खेले हैं और वह अभी तक अजेय है। यह मैच सीरीज का निर्णायक मैच है और इसके बहुत रोमांचक होने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ भारत में 41 ODI मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 9 जीते मिली हैं। दोनों टीमों के बीच सीरीज 11 जनवरी को शुरू हुई थी, जब मेजबान टीम ने कीवी टीम को 4 विकेट से हराया था। 14 जनवरी को खेले गए अगले मैच में न्यूजीलैंड ने जोरदार वापसी करते हुए भारत को 7 विकेट से हरा दिया। अब तीसरा और निर्णायक मैच खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज़ शुरू होगी।
भारत : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड: विल यंग, डेरिल मिशेल, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), क्रिश्चियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स, जैकरी फ़ॉल्क्स, काइल जैमीसन।
अन्य प्रमुख खबरें
RCB vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी फैसला, ग्रीन जर्सी में उतरी आरसीबी
Indian Premier League : कौन हैं IPL 2026 के बीच Mumbai Indians से जुड़ने वाला तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर?
Sahibzada Farhan का खुलासा: 'पावर-हिटिंग' के पीछे का विज्ञान: दुविधा है सबसे बड़ी दुश्मन
Cricket History April 15 : जब विव रिचर्ड्स के तूफान और SRH की 'सुनामी' ने रच दिया नया कीर्तिमान