IND W vs BAN W: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की 'करो या मरो' की जंग, जानें किसका पलड़ा भारी
खबर सार :-
IND-W vs BAN-W Live Score – Women's T20 World Cup 2026: भारतीय महिला टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ 'करो या मरो' वाले मुकाबले में उतरेगी। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा और इसे जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
खबर विस्तार : -
India vs Bangladesh Womens T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मैच में भारतीय टीम की भिड़ंत बांग्लादेश होगी। भारतीय महिला टीम के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। सेमीफाइनल की उम्मीदें बनाए रखने के लिए, हरमनप्रीत की टीम को हर हाल में बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। पहले मैच में पाकिस्तान और फिर नीदरलैंड्स को हराने के बाद साउथ अफ्रीका से मिली हार ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है।
IND W vs BAN W : भारत के लिए नहीं आसान सेमीफाइनल राह
दरअसल सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश तीनों को अपने-अपने बचे हुए मैच जीतने होंगे। क्वालीफाई करने के लिए, भारतीय टीम को अब बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अगले दो मैच जीतने होंगे। इन दो मैचों में जीत के बावजूद, भारत को दक्षिण अफ्रीका की तुलना में बेहतर नेट रन रेट बनाए रखना होगा। फिलहाल, भारत तीन मैचों में दो जीत और चार अंकों के साथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर है। भारत का रन रेट दक्षिण अफ्रीका से बेहतर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ग्रुप A में टॉप पर है, जबकि पाकिस्तान और नीदरलैंड टॉप चार की दौड़ से बाहर हो चुके हैं।
India vs Bangladesh Womens: किसका पलड़ा भारी
महिला टी20 वर्ल्ड के इतिहास में बांग्लादेश की टीम ने भारत को हरा नहीं पाई है। विश्व कप में दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने हुई हैं और तीनों बार भारत ने जीत हासिल की है। वहीं T20 में दोनों टीमें 23 बार भिड़ी हैं; भारत ने इनमें से 20 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश केवल तीन जीत हासिल कर पाया है।
IND W vs BAN W Pitch Report: मैनचेस्टर में स्पिनर्स का दबदबा
इस वर्ल्ड कप में मैनचेस्टर में स्पिन गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां स्पिनर्स ने 22 विकेट लिए हैं, जबकि तेज गेंदबाजों ने 19 विकेट लिए हैं। स्पिनर्स का इकॉनमी रेट भी बेहतर रहा है। दोनों टीमें इस मैच के लिए एक अतिरिक्त स्पिनर को मैदान में उतार सकती हैं।
IND W vs BAN W: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया/भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव नंदिनी शर्मा, एन श्री चरणी, , क्रांति गौड़/अरुंधति रेड्डी।
बांग्लादेश: दिलारा एक्टर, जुवारिया फिरदौस, शर्मिन एक्टर, निगार सुल्ताना (कप्तान), शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शोर्ना एक्टर, राबेया खान, नाहिदा एक्टर, मारुफा एक्टर, संजीदा एक्टर मेघला।
ये भी पढ़ेंः- इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-06-25
-
2026-06-25
-
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री
2026-06-25
-
2026-06-24
-
Women T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक
2026-06-24
-
AUS W vs PAK W: विजय रथ पर सवार ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 113 रनों से दी करारी शिकस्त
2026-06-24
-
2026-06-23
-
Women's T20 World Cup : शार्प-हॉलिडे की शतकीय साझेदारी, न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हराया
2026-06-23
-
IND vs ENG T20 Series: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, दिग्गज बाहर
2026-06-23
-
2026-06-23
-
2026-06-23
-
आईसीसी ने महिला क्रिकेटर्स के लिए प्रेग्नेंसी के बाद खेल में वापसी की गाइडलाइंस जारी की
2026-06-22
-
2026-06-21
-
2026-06-21
-
2026-06-21