IND vs AFG Test Day 2: मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में भारत ने अफ़गानिस्तान के खिलाफ मजबूत पकड़ बना ली है। मैच के दूसरे दिन इंडिया ने अपनी पहली पारी 564/8 पर घोषित की। दिन खत्म होने तक मेहमान टीम ने 5 विकेट खोकर 113 रन बना लिए थे। अफगानिस्तान 459 रन से पीछे है।
इससे पहले दूसरे दिन टीम इंडिया ने 564 रन पर अपनी पहली पारी घोषित की और अफ़गानिस्तान को बैटिंग के लिए बुलाया। मेहमान टीम की बैटिंग शुरू से ही लड़खड़ा गई। दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने सिर्फ़ 113 रनों पर ही 5 विकेट गंवा दिए। अफगानिस्तान के लिए अब्दुल मलिक 16, सेदिकुल्लाह अटल 17, गुरबाज 12 हशमतुल्लाह शाहिदी 20 और अफसर ज़ज़ई 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि रहमत शाह ने एक छोर संभाले रखा और 81 गेंदों का सामना करते हुए 41 रन बनाकर नाबाद लौटे।
इस मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू कर रहे मानव सुथार (manav suthar) ने अपने पहले मैच को यादगार बना दिया। मानव सुथार ने 15.5 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर तीन विकेट लिए इसके अलावा उन्होंने 28 रनों की अहम पारी भी खेली। जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को 2 विकेट मिले। मैच का तीसरा दिन अफ़गानिस्तान के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पारी 564/8 पर घोषित की। भारत के लिए केएल राहुल और कप्तान गिल ने शतक लगाया। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी पारी शुरू की। टीम के लिए ऋषभ पंत और शुभमन गिल की जोड़ी बैटिंग करने उतरी। शुभमन गिल अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके और 126 के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद पंत और वाशिंगटन सुंदर ने हाफ सेंचुरी बनाईं। कप्तान शुभमन गिल ने 564 रन पर पारी घोषित करने का फैसला किया। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम सैफी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। जबकि जियाउर रहमान और हशमतुल्लाह शाहिदी ने 1-1 विकेट लिया।
ये भी पढ़ेंः- IND vs AFG 1st Test: पहले दिन रहा टीम इंडिया का दबदबा, केएल राहुल के बाद गिल ने ठोका शतक, भारत का स्कोर 350 के पार
अन्य प्रमुख खबरें
IND vs AFG Test Live Score: भारत ने 564 रन बनाकर घोषित की पहली पारी, मोहम्मद सलीम ने झटके 6 विकेट
2026-06-07
IND vs AFG 1st Test: गिल-पंत की जोड़ी ने अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, बनाया प्रचंड रिकॉर्ड
2026-06-07
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
ENG vs NZ Lord Test: 226 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की दूसरी पारी, न्यूजीलैंड मिला 254 रनों का टारगेट
2026-06-05
PAK vs AUS 3rd ODI: तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से रौंदकर पाकिस्तान ने 2-1 से जीती सीरीज
2026-06-05
England vs New Zealand 1st Test: लॉर्ड्स में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, पहले ही दिन गिरे 16 विकेट
2026-06-05
2026-06-04
2026-06-04
IND vs AFG Test: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का खतरनाक रिकॉर्ड, 2 दिन में ही खत्म कर दिया था मैच
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
ENG W vs IND W: तीसरे टी20 में भारतीय महिला की करारी हार, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज
2026-06-03