IND A vs SL A Tri Series Final Live: भारत ए बनाम श्रीलंका ए के बीच ट्राई-सीरीज का फाइनल मुकाबला रविवार को रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। खिताबी मुकाबले में भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 377 रन का विशाल स्कोर बनाकर श्रीलंका-ए के सामने 378 रन का पहाड़नुमा लक्ष्य रखा है। भारत के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने सिर्फ 29 गेंदों में 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वैभव ने 50 ओवर के मैच सिर्फ 11 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़कर नया विश्व रिकॉर्ड बना डाला। यह लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज़ अर्धशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। इस दौरान, वैभव सूर्यवंशी ने 300 से ज़्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ तबाही मचाते हुए दुनिया को अपना रौद्र रूप दिखाया।
इसी के साथ ही वैभव (Vaibhav Suryavanshi) ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज़ हाफ़-सेंचुरी का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले LIST-A क्रिकेट में श्रीलंकाई खिलाड़ी कौशल्या वीरारत्ने ने साल 2005 में 12 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया था। वहीं, लिस्ट A क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ हाफ़-सेंचुरी का रिकॉर्ड पहले सरफ़राज़ खान के नाम था, जिन्होंने विजय हज़ारे ट्रॉफी के दौरान 15 गेंदों में यह कारनामा किया था; वैभव ने इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
इस मैच में वैभव ने 29 गेंदों में 94 रनों तूफानी पारी खेली। उन्होंने 324 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 10 चौके और 8 लंबे छक्के लगाए। हालांकि वह सेंचुरी से चूक गए, लेकिन उन्होंने फ़ाइनल में भारतीय टीम को तूफ़ानी शुरुआत दिलाई। प्रियांश आर्या के साथ मिलकर वैभव ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 8.5 ओवर में 132 रन जोड़े। वैभव की ज़बरदस्त पारी की बदौलत भारतीय टीम ने सिर्फ़ 6.3 ओवर में 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।
श्रीलंका ए के गेंदबाज इस 15 वर्षीय बल्लेबाज़ के सामने पूरी तरह बेबस नजर आए। ट्राई-सीरीज़ में पहले रन बनाने के लिए संघर्ष करने वाले वैभव (Vaibhav Suryavanshi) ने फाइनल मैच में अपने बल्ले से कमाल कर दिया। वैभव ने श्रीलंकाई गेंदबाज शिराज के ख़िलाफ पारी के दूसरे ओवर में तूफ़ानी बल्लेबाजी की और तीन छक्कों व दो चौकों की मदद से 26 रन बटोरे। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने श्रीलंका के सामने 378 रनों का टारगेट रखा है। वैभव के अलावा तिलक वर्मा ने भी अर्धशतक ठोका। तिलक ने 67 रन बनाए। जबकि अन्य बल्लेबाजों में प्रियांश आर्य (39), रुतुराज गायकवाड़ (40), कुमार कुशाग्र (36) और अनुकूल रॉय (15 गेंद में 39 रन) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
ये भी पढ़ेंः- PAK vs BAN: महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की शर्मनाक हार, बांग्लादेश ने 23 रनों से दर्ज की रोमांचक जीत
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-21
2026-06-20
2026-06-20
2026-06-20
2026-06-20
2026-06-20
2026-06-19
2026-06-19
2026-06-19
2026-06-19
2026-06-18
2026-06-18
2026-06-18
2026-06-18
IND vs AFG LIVE Score: भारत ने सीरीज पर किया कब्जा, दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रनों से हराया
2026-06-17