Mahashivratri 2026: भगवान शिव की आराधना और उपासना का महापर्व महाशिवरात्रि पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शिवालयों पर भक्तों का तांता लगा हुआ है। शिवालय बम भोले, ओम नमः शिवाय और हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित समेत तमाम बड़े नेताओं ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, मैं अपने सभी देशवासियों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। मैं प्रार्थना करती हूं कि महादेव का आशीर्वाद हम पर हमेशा बना रहे और हमारा देश हमेशा तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे।" उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने 'X' पोस्ट में कहा, "भक्ति, शक्ति और भगवान शिव को समर्पित त्योहार महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मेरे सभी देशवासियों को दिल से बधाई। काशी से रामेश्वरम तक, महाशिवरात्रि का यह पवित्र त्योहार भारत की अटूट और शाश्वत आध्यात्मिक परंपरा का जीता-जागता प्रतीक है। महादेव और मां पार्वती हम सभी को सुख, समृद्धि और अच्छी सेहत का आशीर्वाद दें, यही मेरी शुभकामनाएं हैं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए एक 'X' पोस्ट में लिखा, "मैं प्रार्थना करता हूं कि आदिदेव महादेव हमेशा सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। उनके आशीर्वाद से सभी का भला हो, और हमारा भारत समृद्धि के शिखर पर पहुंचे।" रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी भक्तों और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "मैं भगवान शिव से प्रार्थना करता हूं कि उनकी कृपा से दुनिया में शांति और सद्भाव की भावना मजबूत हो। भगवान शिव का आशीर्वाद हमारे देश को एकता, सुरक्षा और लगातार तरक्की के रास्ते पर ले जाता रहे। सभी का जीवन सुख, समृद्धि और शांति से भरा रहे।"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक X-पोस्ट में लिखा, "हर हर महादेव! महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान शिव सभी को सुख और समृद्धि प्रदान करें।" केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देश को शुभकामनाएं दीं और भगवान महादेव से देश की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "महाशिवरात्रि पर सभी भक्तों और राज्य के नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, हर दिल में शांति, हर जीवन में शक्ति और हर राह में शुभता हो, यही मेरी प्रार्थना है।"
अन्य प्रमुख खबरें
PM Modi Netherlands Visit: पीएम मोदी ने की राजा अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से मुलाकात
शिकोहपुर जमीन केस में रॉबर्ट वाड्रा को बड़ी राहत, बोले-
NEET UG 2026 Paper Leak Case: आरोपी धनंजय लोखंडे को मिली सीबीआई कस्टडी
Dhar Bhojshala: भोजशाला पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, परिसर को माना मंदिर, नमाज वाला आदेश रद्द
PM Modi UAE Visit : यूएई के साथ रणनीतिक साझेदारी को मिली नई मजबूती, पीएम ने कही ये बात
Petrol-Diesel Price Hike: महंगाई का झटका! पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, नए रेट आज से लागू
राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई-ईडी को हाई कोर्ट का नोटिस, मांगा जवाब
रिलायंस एडीए पर सीबीआई का बड़ा एक्शन, 7 शहरों में ताबड़तोड़ छापेमारी
काला कोट पहनकर कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, बार काउंसिल ने वकालत पर उठाए सवाल, मांगी पूरी डिटेल