Ketan Agarwal Murder Case: आरोपी सिया गोयल के परिवार से दूसरे दिन भी पूछताछ, भाई से 10 घंटे तक हुए सवाल-जवाब
खबर सार :-
पुणे पुलिस ने सिया गोयल के माता-पिता के साथ-साथ उसके भाई साहिल को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। शनिवार सुबह तीनों लोनावला पुलिस थाने पहुंचे, जहां जांच अधिकारियों ने उनसे कई घंटे तक पूछताछ की।
खबर विस्तार : -
पुणे: पुणे के 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की कथित हत्या के मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में आरोपी सिया गोयल के परिजनों से पुलिस ने लगातार दूसरे दिन भी पूछताछ की। शनिवार को सिया के माता-पिता और उसके भाई साहिल लोनावला पुलिस थाने पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उनसे मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल किए। पुलिस इस हत्याकांड के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों से जुड़े सभी लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
पहले भी भाई से हुई थी पूछताछ
जानकारी के अनुसार, पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि क्या परिवार को सिया और सह-आरोपी चेतन चौधरी के संबंधों या कथित साजिश की कोई जानकारी थी। इससे पहले शुक्रवार को भी साहिल गोयल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई थी। लोनावला ग्रामीण पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, साहिल सुबह थाने पहुंचा था और देर शाम पूछताछ पूरी होने के बाद उसे जाने की अनुमति दी गई। इस दौरान पुलिस ने उससे सिया और चेतन चौधरी के बीच संबंध, उनके लगातार संपर्क, शादी को लेकर सिया की राय और हत्या की कथित साजिश से जुड़े कई बिंदुओं पर सवाल किए।
पूछताछ के दौरान साहिल ने पुलिस को बताया कि यदि सिया ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया होता कि वह केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती, तो परिवार शादी रुकवा देता। साहिल के इस बयान को जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या सिया ने अपने परिवार से अपनी असहमति छिपाई थी या उन्हें इसकी जानकारी थी।
मंगेतर की हत्या का आरोप
पुलिस के अनुसार, इस मामले में सिया गोयल पर अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप है। शुरुआती जांच में केतन की मौत को ट्रैकिंग के दौरान हुआ हादसा माना गया था। बताया गया था कि पहाड़ी क्षेत्र में संतुलन बिगड़ने से वह गहरी खाई में गिर गया था। हालांकि, बाद में जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इसे सुनियोजित हत्या की साजिश करार दिया।
क्या है पूरा मामला
जांच एजेंसियों के मुताबिक, 18 जून को लोनावला स्थित प्रसिद्ध लोहगढ़ किले पर ट्रैकिंग के दौरान सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन अग्रवाल को पहाड़ से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि दोनों ने यह योजना पहले से तैयार की थी। जांच में यह भी सामने आया है कि सिया नवंबर में प्रस्तावित शादी नहीं करना चाहती थी और इसी कारण उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया।
मृतक केतन अग्रवाल अपने परिवार की प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंपनी 'सक्सेस ग्रुप' में निदेशक और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार और कारोबारी जगत में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस मामले में जुटाए गए सबूतों, डिजिटल रिकॉर्ड और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद सभी तथ्यों के आधार पर आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः-Ketan Agrawal Murder Case: शादी के सपने रह गए अधूरे, केतन हत्याकांड में पिता ने CM से मांगा इंसाफ, SIT जांच की मांग
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-06-27
-
2026-06-27
-
2026-06-27
-
भारतीय सेना को मिली बड़ी ताकत, सूरत के स्टार्टअप ने 60 दिन में बनाए 100 स्वदेशी कामिकेज ड्रोन
2026-06-26
-
Pune Ketan Agarwal murder case: पिता के बयान से बदला एंगल, कहा- दोषियों को मिले फांसी की सजा
2026-06-26
-
2026-06-26
-
2026-06-26
-
2026-06-26
-
2026-06-25
-
2026-06-25
-
2026-06-25
-
Ketan Agarwal Murder Case: बड़ा खुलासा! 31 मई से रची जा रही थी साजिश, दो बार हुई नाकाम कोशिश
2026-06-25
-
2026-06-25
-
Amarnath Yatra 2026: जम्मू-कश्मीर पुलिस अलर्ट, आरएस पुरा में चला CASO अभियान
2026-06-25
-
‘पर्यटन क्रांति’ की राह पर भारत: हजारों करोड़ के निवेश से बदली देश के पर्यटन स्थलों की तस्वीर
2026-06-25