Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर ज़िले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब रामनगर से ऊधमपुर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकार कनोट गांव के पास करीब 150 फिट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 21 पहुंच चुका है। जबकि कई लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हादसे के वक्त बस यात्रियों से खचाखच भरी थी। घटना के तुरंत बाद, पुलिस, बचाव दल और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
हादसे की जानकारी देते हुए ऊधमपुर-रियासी रेंज के DIG शिव कुमार शर्मा ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर एक बहुत खतरनाक मोड़ है। आशंका है कि इस तीखे मोड़ से गुज़रते समय ड्राइवर का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया। बस एक पैरापेट से टकराई और खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 61 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस, SDRF और ज़िला प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव व राहत कार्य चला रही हैं। घायलों को तत्काल चिकित्सा उपचार के लिए GMC ऊधमपुर ले जाया जा रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। हादसे के बाद, PM मोदी ने 'X'पर पोस्ट करते हुए कहा: "जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में बस हादसे में जान-माल के नुकसान की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।" इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 रुपये मिलेंगे।
इस दर्दनाक हादसे पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गहरी संवेदनाएं वक्त की है। मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उधमपुर में हुई दुखद सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है। "शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने जिला प्रशासन, पुलिस, SDRF और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करें।"
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रामनगर से उधमपुर जा रही एक यात्री बस के साथ हुई दुखद सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि दुख की इस घड़ी में, सरकार पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है, और उन्हें हर संभव आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-04
2026-06-04
Delhi Malviya Nagar Fire: नौ विदेशी नागरिकों की हुई पहचान, जिम्मेदारों पर कार्रवाई तेज
2026-06-04
Operation Delta Hunt: पांच सौ से ज्यादा घुसपैठिए गिरफ्तार, खुफिया सूचनाओं पर हुई कार्रवाई
2026-06-04
Monsoon 2026 : देश में मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में भयानक आंधी-तूफान और बारिश का हाई अलर्ट जारी!
2026-06-04
Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने फिर ली करवट, अगले दो दिन आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-02