India-Austria Agreement: नई दिल्ली में भारत और ऑस्ट्रिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। नरेंद्र मोदी और क्रिश्चियन स्टॉकर के बीच हुई अहम बैठक में कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए, जो दोनों देशों के बीच सहयोग के नए आयाम खोलेंगे। बैठक के दौरान चांसलर स्टॉकर ने भारत में मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। वहीं भारत के विदेश मंत्रालय ने इन समझौतों को द्विपक्षीय संबंधों के लिए मील का पत्थर बताया।
भारत और ऑस्ट्रिया के बीच ऑडियो-विजुअल को-प्रोडक्शन को लेकर हुए समझौते से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा फायदा होगा। इस समझौते के तहत भारत और ऑस्ट्रिया की फिल्म इंडस्ट्री मिलकर फिल्म निर्माण कर सकेंगी। इससे न केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा बल्कि भारतीय कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिलेगा। यह पहल भारतीय सिनेमा की सॉफ्ट पावर को मजबूत करने के साथ-साथ वैश्विक दर्शकों तक उसकी पहुंच को भी बढ़ाएगी।
भारत और ऑस्ट्रिया ने एक फास्ट ट्रैक मैकेनिज्म पर भी सहमति जताई है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के निवेशकों और कंपनियों के सामने आने वाली बाधाओं को जल्दी पहचान कर उनका समाधान करना है। इस पहल से भारतीय कंपनियों को ऑस्ट्रियाई बाजार तक बेहतर पहुंच मिलेगी और व्यापार करने में आसानी होगी। इससे द्विपक्षीय व्यापार में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।
सैन्य मामलों में सहयोग को लेकर दोनों देशों के बीच एक संस्थागत ढांचा तैयार करने पर सहमति बनी है। यह समझौता रक्षा उद्योग और तकनीकी साझेदारी को बढ़ावा देगा। इसके साथ ही रक्षा नीति पर संवाद, प्रशिक्षण कार्यक्रम और क्षमता निर्माण को भी मजबूती मिलेगी। इससे भारत के रक्षा क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलने की संभावना है।
भारत और ऑस्ट्रिया ने आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने का भी फैसला किया है। इसके तहत एक जॉइंट वर्किंग ग्रुप बनाया जाएगा जो सूचना साझा करने, रणनीति तैयार करने और क्षमता निर्माण में सहयोग करेगा। यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और वैश्विक स्तर पर आतंकवाद से निपटने के प्रयासों को गति देगा।
खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच अहम समझौता हुआ है। FSSAI और AGES के बीच हुए इस करार का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा मानकों और वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ाना है। इससे खाद्य नियमन, जोखिम मूल्यांकन और क्षमता निर्माण में सुधार होगा। साथ ही कृषि और खाद्य उत्पादों के व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
पीएम मोदी की अपील पर क्या है विशेषज्ञों की राय, आर्थिक दबाव से कितना उबर सकता है भारत ?
Gold Stocks Crash: PM मोदी की अपील से ज्वेलरी शेयरों में भारी गिरावट, इन बड़ी कंपनियों को झटका
West Bengal में कारोबार की नई उम्मीद: निवेश, उद्योग और रोजगार को लेकर बढ़ा भरोसा
Global Tension से चमका सोना-चांदी: Gold नई ऊंचाई पर, Silver 2.60 लाख रुपए के पार
US-Iran Tension से सहमा बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा टूटा, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली
वैश्विक तनाव के बीच चमका सोना-चांदी, डॉलर हुआ कमजोर, निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी
ADB Report 2026: वैश्विक वैल्यू चेन की बदली तस्वीर, बढ़े रोजगार के अवसर, कम हुई गरीबी