Gold Silver price fall: वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के बीच सप्ताह की शुरुआत में घरेलू वायदा बाजार में सोना और चांदी कमजोरी के साथ खुले। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है, जिससे सुरक्षित निवेश माने जाने वाले इन कीमती धातुओं में भी गिरावट दर्ज की गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 जून 2026 का वायदा अनुबंध पिछली क्लोजिंग 1,51,532 रुपए के मुकाबले 382 रुपए यानी 0.25% गिरकर 1,51,150 रुपए पर खुला। सुबह 10 बजे तक इसमें और कमजोरी देखने को मिली और यह 252 रुपए यानी 0.17% की गिरावट के साथ 1,51,100 रुपए पर कारोबार करता दिखा। कारोबार के दौरान सोने ने 1,50,860 रुपए का निचला और 1,51,347 रुपए का ऊपरी स्तर छुआ।
चांदी के वायदा भाव भी दबाव में नजर आए। 3 जुलाई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत 238 रुपए या 0.094% की गिरावट के साथ 2,50,699 रुपए पर हुई, जबकि पिछला बंद भाव 2,50,937 रुपए था। सुबह के कारोबार में चांदी 574 रुपए यानी 0.23% की गिरावट के साथ 2,50,363 रुपए पर ट्रेड करती दिखी। आज के सत्र में चांदी ने 2,49,760 रुपए का न्यूनतम और 2,51,231 रुपए का अधिकतम स्तर दर्ज किया।
ग्लोबल मार्केट में भी सोना और चांदी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। कॉमेक्स पर सोने की कीमत 0.55% गिरकर 4,619 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि चांदी 0.48% फिसलकर 76.065 डॉलर प्रति औंस पर रही। डॉलर की मजबूती और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों ने कीमती धातुओं की चमक को फीका किया है।
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव ने वैश्विक बाजारों को अस्थिर बना दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य हॉर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालना है। इस अभियान के लिए अमेरिका ने कई देशों से सहयोग मांगा है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि ये जहाज और उनके कर्मचारी निर्दोष हैं और मौजूदा हालात के कारण संकट में फंसे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अमेरिका उन्हें सुरक्षित रास्ता प्रदान करेगा और साथ ही ईरान को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की आक्रामक कार्रवाई का कड़ा जवाब दिया जाएगा।
हालांकि, इस तनावपूर्ण माहौल के बीच 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' की घोषणा ने निवेशकों को कुछ राहत दी है। इसका असर वैश्विक शेयर बाजारों के साथ-साथ भारतीय बाजारों पर भी सकारात्मक रूप से देखने को मिला है, जहां शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई।
अन्य प्रमुख खबरें
IMF Report: India में डिजिटलीकरण से छोटे बिजनेस को मिला बड़ा बूस्ट, अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत
Pakistan Petrol-Diesel Price: बदहाल पाकिस्तान में महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल की कीमतें 400 के पार
UPI का Digital धमाका: 10 साल में 12,000 गुना उछाल, हर दिन 60 करोड़ ट्रांजैक्शन
सोने और चांदी में मामूली तेजी, अमेरिकी फेड ने ब्याज दरें बढ़ाईं तो बढ़ सकते हैं कीमती धातुओं के दाम
India-Newzealand के बीच ऐतिहासिक FTA: 27 अप्रैल को लगेगी मुहर, व्यापार को मिलेगा नया पंख
मजबूत डॉलर का असर: सोना-चांदी में फिसलन, निवेशकों की चमक फीकी पड़ी
Crude Oil की महंगाई का असर: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, IT Sector में तेज बिकवाली