Tech Layoffs 2026: अब तक 1 लाख से ज्यादा नौकरियां गईं, मई में करीब 29,000 कर्मचारियों की छंटनी
खबर सार :-
हाल ही में आई एक नई रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2026 के शुरुआती पांच महीनों में टेक सेक्टर में करीब 1 लाख से ज्यादा नौकरियां खत्म हो चुकी हैं। जिसमें से केवल मई के महीने में लगभग 28,900 कर्मचारियों की छंटनी की गई है।
खबर विस्तार : -
Tech layoffs 2026: लेऑफ डॉट एफवाईआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अब तक कुल 1,16,739 टेक कर्मचारी अपनी नौकरी गवां चुके हैं। नए आंकड़ों के मुताबिक मई 2025 में 10,577 नौकरियों की कटौती हुई थी, लेकिन मई में इस संख्या में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। यह आंकड़ां पिछले साल के मुकाबले दोगुने से कहीं ज्यादा है। अगर इसे महीने के तौर पर देखा जाए तो इस साल मार्च का महीने में छंटनी सबसे ज्यादा दर्ज की गई, जिसमें 46 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। छंटनी करने वाले कंपनी में उबर, मेटा, क्लाउडफ्लेयर, इंट्यूट, पेपाल, सिस्को, क्कोरा और कॉइनबेस जैसे दिग्गज कंपनिया शामिल हैं।
पीपल एंड प्लेसेस डिवीजन में 23 प्रतिशत की छंटनी
इन कंपनियों में उबर ने पीपल एंड प्लेसेस डिवीजन में 23 प्रतिशत कर्मचारियों की कटौती की। यह मानव संसाधन,भर्ती, कार्यस्थल सुविधा और कंपनी संस्कृति से जुड़े कार्यों को व्यवस्थित करती है। इसके अलावा बात करें मेटा की तो इसने अपने कर्मचारियों में 10 प्रतिशत की कटौती की है। इसके साथ ही करीब 7 हजार कर्मचारियों को एआई-आधारित कार्यों के लिए स्थानांतरित किया जा रहा है। पेपल ने अगले दो वर्षों के दौरान कंपनी के 20 प्रतिशत कर्मचारियों को हटाने का फैसला किया है, इसमें करीब 4,760 पदों को समाप्त किया जाएगा। कंपनी का उद्देश्य लागत में कमी कर एआई को अपनाने का है।
सिस्को में 5 प्रतिशत की छंटनी
अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी सिस्को ने अपनी कंपनी के 5 प्रतिशत कर्मचारियों की छटनी की है, जिसमें 4000 लोगों को निकाला जाएगा। कंपनी यह निवेश साइबर सुरक्षा, एआई निवेश और अन्य तकनीकी क्षेत्र में करना चाहती है। इसके साथ ही अमेरिका की ही दिग्गज कंपनी में शुमार क्लिकअप ने अपने कर्मचारियों की संख्या में 22 प्रतिशत की कटौती की है। इसका लक्ष्य एआई-आधारित भूमिकाओं के माध्यम से प्रोटक्टिविटी को सौ प्रतिशत तक बढ़ाना है।
काम के तरीकों में बदलाव
हाल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जनरेटिव एआई भारत के सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में बड़े स्तर पर नौकरियां खत्म नहीं कर रही है, बल्कि काम करने के तरीके में बदलाव लाना चाहती है, जिससे उत्पादकता में इजाफा हो। जिनके पास टेक और व्यवसायिक दोनों कौशल हैं, इस तरह के स्किल रखने वाले कर्मचारियों की मांग बढ़ रही है।
ये भी पढ़ें: Careers update: आप बेरोजगार नहीं, बेखबर हैं, इन जगहों पर बंपर वैकेंसी 20 लाख तक पैकेज
अन्य प्रमुख खबरें
-
iPhone 18 Pro Max Video Leak: लॉन्च से पहले डार्क चेरी और ब्लू रंग में दिखे नए फोन
2026-09-07
-
वीवो X500 कैमरा स्पेसिफिकेशन्स आधिकारिक रूप से जारी
2026-09-03
-
AI की ताकत से बढ़ेगा डेटा सेंटर बाजार, 2029 तक 6 GW क्षमता
2026-09-02
-
Samsung Galaxy S27 3C Certification: चार्जिंग स्पीड का खुलासा
2026-09-02
-
Apple के नए CEO जॉन टर्नस को मिलेगा $58 मिलियन का पैकेज
2026-09-02
-
Poco F9 Pro और F9 Ultra लॉन्च आज: जानें स्पेसिफिकेशन्स और डिटेल्स
2026-09-01
-
Vivo X500 Pro और Pro Max के टेलीफोटो कैमरे की जानकारी आई सामने
2026-08-26
-
सिम कार्ड का बदला नियम, एक यूजर रख सकेगा अधिकतम 9 मोबाइल कनेक्शन
2026-08-24
-
एलन मस्क का दावाः स्टारलिंक से बदलेगी भारत की डिजिटल तस्वीर
2026-08-21
-
मेटा के विज्ञापनों पर सीनेटर का वार, जुकरबर्ग से जवाब तलब
2026-08-20
-
बाल शोषण सामग्री पर मेटा सख्त, री-अपलोड रोकने पर जोर
2026-08-18
-
चीन से Pixel समेटेगा Google, 2027 तक भारत-वियतनाम पर दांव
2026-08-18
-
2030 तक 62% भारतीयों के पास होगा 5G, दुनिया की दौड़ में भारत आगे
2026-08-18
-
भारत का डीपटेक बूम, 11.4 अरब डॉलर का दांव
2026-08-17
-
सैमसंग गैलेक्सी Z Flip8 डिस्काउंट, Fold8 और नई वॉच पर ऑफर्स
2026-08-10