पीएम मोदी 17 जुलाई को 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का करेंगे लोकार्पण, चार स्टेशन होंगे राष्ट्र को समर्पित
खबर सार :-
अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से रेलवे देशभर के स्टेशनों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक, समावेशी और विश्वस्तरीय यात्री परिवहन केंद्रों के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।
खबर विस्तार : -
झांसी: भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण अभियान को 17 जुलाई को नई गति मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर में पुनर्विकसित 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों का भी लोकार्पण होगा, जिनमें उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के भिण्ड, हरपालपुर, टीकमगढ़ और महाराजा छत्रसाल (छतरपुर) रेलवे स्टेशन प्रमुख रूप से शामिल हैं।
पीएम मोदी करेंगे संबोधित
रेलवे के अनुसार, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों का व्यापक पुनर्विकास किया गया है। परियोजना का उद्देश्य केवल स्टेशन भवनों का सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि उन्हें आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और यात्री-केंद्रित परिवहन केंद्रों के रूप में विकसित करना है। साथ ही, स्टेशन परिसरों के डिजाइन में स्थानीय संस्कृति और क्षेत्रीय विरासत को भी प्रमुखता दी गई है।
लोकार्पण समारोह के दौरान संबंधित स्टेशनों पर जनप्रतिनिधि, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और देशभर में विकसित स्टेशनों को औपचारिक रूप से राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
रेलवे द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, भिण्ड रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर लगभग 11.79 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं हरपालपुर स्टेशन के आधुनिकीकरण पर लगभग 11.745 करोड़ रुपये की लागत आई है। टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन के विकास पर 6.50 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। इसके अतिरिक्त यहां यात्रियों की सुविधा के लिए 13.50 करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज तथा 90 लाख रुपये की लागत से आधुनिक लिफ्ट सुविधा विकसित की गई है।
इसी प्रकार महाराजा छत्रसाल (छतरपुर) रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर लगभग 6.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यहां भी यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए 10.27 करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज बनाया गया है।
ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान की झलक
पुनर्विकसित स्टेशनों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ एवं उन्नत शौचालय, डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, विस्तृत सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, हरित क्षेत्र, आधुनिक साइनेज, फुट ओवर ब्रिज और लिफ्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन सुविधाओं का उद्देश्य यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुव्यवस्थित यात्रा अनुभव प्रदान करना है।
रेलवे ने दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को भी प्राथमिकता दी है। इसके तहत स्टेशनों पर रैंप, टैक्टाइल पाथ, व्हीलचेयर सुविधा, दिव्यांग अनुकूल शौचालय, कम ऊंचाई वाले टिकट काउंटर तथा सुगम प्रवेश मार्ग तैयार किए गए हैं, ताकि सभी वर्गों के यात्री बिना किसी कठिनाई के स्टेशन का उपयोग कर सकें।
यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए स्टेशनों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे, कोच पोजिशन डिस्प्ले सिस्टम, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली, एलईडी लाइटिंग, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, शुद्ध पेयजल सुविधा और अग्निशमन उपकरण जैसी व्यवस्थाएं भी विकसित की गई हैं। रेलवे का कहना है कि इन सुविधाओं से यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा।
अमृत भारत स्टेशन योजना की एक महत्वपूर्ण विशेषता स्थानीय सांस्कृतिक पहचान का संरक्षण भी है। रेलवे ने स्टेशन भवनों के फसाड, आंतरिक सज्जा और सौंदर्यीकरण में बुंदेलखंड और चंबल क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को विशेष रूप से शामिल किया है। इससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान की भी झलक मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इन स्टेशनों के आधुनिकीकरण से बुंदेलखंड और चंबल क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन, कृषि और रोजगार को नई गति मिलेगी। बेहतर रेलवे अवसंरचना से क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ पहुंचेगा। 17 जुलाई का यह लोकार्पण कार्यक्रम भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः-झांसी पुलिस कार्यालय में ‘रानी लक्ष्मी बाई प्रतीक्षालय’ का लोकार्पण, फरियादियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-07-16
-
महेश चन्द्र नवहाल बने एनपीसीसी के निदेशक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी
2026-07-16
-
साइबर ठगी पर यूपी पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान, 1930 हेल्पलाइन और 11 सुरक्षा नियम अपनाने की अपील
2026-07-16
-
तत्काल टिकट बुकिंग हुई और सुरक्षित, रेलवे ने लागू किया अनिवार्य OTP सत्यापन
2026-07-16
-
2026-07-16
-
2026-07-16
-
हरेला पर्व पर मसूरी में पौधरोपण, नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा- सुंदर, साफ और हरा-भरा बनेगा माॅल रोड
2026-07-16
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शतायु प्रतिभा जोशी को दी बधाई
2026-07-16
-
अमृत भारत स्टेशन योजनाः जैसलमेर रेलवे स्टेशन की बदली सूरत, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
2026-07-16
-
मिर्जापुर में अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे परिवार को कुचला, तीन की मौत
2026-07-16
-
हिमाचल में फिर रफ्तार पकड़ेगा माॅनसून, 18 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
2026-07-16
-
बरेली में स्कॉर्पियो-कैंटर की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-07-16
-
Tamil Nadu Weather:चेन्नई में गर्मी और उमस से नहीं मिलेगी राहत, 19 जिलों में हीटवेव का अलर्ट
2026-07-16
-
उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में हादसा, झारखंड के एक मजदूर की मौत
2026-07-16
-
Delhi-NCR Weather: माॅनसून में गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, तेज धूप और उमस को लेकर चेतावनी जारी
2026-07-16