सडकों पर अतिक्रमण किया तो सामान होगा जब्त
खबर सार :-
नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी एक साथ सडकों पर नजर आने लगे हैं। इसका कारण है कि आयुक्त ने आदेष जारी कर षहर का अतिक्रमण दूर करने के आदेष दिए है।
खबर विस्तार : -
लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी एक साथ सडकों पर नजर आने लगे हैं। इसका कारण है कि आयुक्त ने आदेष जारी कर षहर का अतिक्रमण दूर करने के आदेष दिए है। इसका असर भी दिखने लगा है। सभी जोन में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। बीते दिन जोन पोच मेैं अभियान के दौरान आलमबाग मेट्रो स्टेशन से टेढ़ी पुलिया, आनंद नगर होते हुए होमगार्ड मुख्यालय चौराहे तक सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अस्थायी अवैध अतिक्रमण को हटाकर मार्ग को सुगम एवं व्यवस्थित बनाया गया। अतिक्रमण, गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथीन के विरुद्ध कुल 18 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा लगाए गए ठेले, गुमटियां एवं काउंटर हटाए गए। नगर निगम की टीम ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी।
कुछ सांमान भी जब्त कर लिया गया। नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों से 9,000 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने एवं नगर निगम के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए। जोन तीन की सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए अपर नगर आयुक्त ने समीक्षा बैठक कर एक सप्ताह में व्यवस्था में सुधार करने व घर-घर सर्वे और कूड़ा मुक्त जोन बनाने के नर्देश दिए। लखनऊ नगर निगम द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने जोन-3 कार्यालय में संबंधित अधिकारियों एवं लखनऊ स्वच्छता अभियान के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सफाई व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन, डोर-टू-डोर कलेक्शन और वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव की रोकथाम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
’निर्धारित समय पर उठाना होगा कूड़ा
अपर नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि प्रतिदिन दोपहर 2ः00 बजे से 2ः30 बजे के बीच सभी कूड़ाघरों से कूड़े का उठान सुनिश्चित करते हुए उसे शिवरी प्लांट तक पहुंचाया जाए। निर्धारित समय के बाद किसी भी स्थान पर कूड़ा पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने सफाई व्यवस्था में समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। जोन-3 के अंतर्गत डालीगंज वार्ड को लखनऊ स्वच्छता अभियान के तहत संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, क्षेत्र में खुले में स्थित पड़ावघरों को पूरी तरह समाप्त कर वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था लागू करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया।
लखनऊ स्वच्छता अभियान के रीजनल डायरेक्टर अभय रंजन को निर्देशित किया गया कि जोन-3 के सभी घरों का सर्वे और वार्डवार मैपिंग का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा किया जाए। इससे डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाया जा सकेगा। अपर नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि सफाई कार्य में लगे सभी कर्मी प्रतिदिन सुबह 6 बजे से अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहें। साथ ही, क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से उपस्थित रहकर सफाई कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए।
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के दौरान कूड़ा न देने वाले और नियमों का पालन न करने वाले घरों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए संबंधित जोनल अधिकारियों एवं सफाई अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर अभियन्ता-3 द्वारा जानकारी दी गई कि जोन-3 में संभावित जलभराव वाले छह स्थानों पर विभिन्न क्षमता के डी-वाटरिंग पम्प स्थापित किए गए हैं, जो वर्तमान में पूरी तरह कार्यरत हैं। अपर नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि बारिश के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं।
’स्थलीय निरीक्षण में चिन्हित स्थानों पर विशेष सफाई होगी
बैठक के बाद अपर नगर आयुक्त ने जोन-3 के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेक्टर-ए अलीगंज, इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने सर्विस लेन, रेलवे लाइन के किनारे, सेक्टर-एफ जानकीपुरम विस्तार, कर्बला एवं कब्रिस्तान के सामने, जानकीपुरम एमआरएफ सेंटर के सामने तथा आईआईएम से घैला जाने वाले मुख्य मार्ग पर कुछ स्थानों पर कूड़ा एवं मलबा एकत्र पाया गया। इन सभी स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर पूर्ण सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, डिवाइडरों पर जमा कूड़े एवं मलबे को हटाने तथा खुले में कूड़ा डाले जाने की प्रथा को पूरी तरह समाप्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-07-15
-
2026-07-15
-
2026-07-15
-
2026-07-15
-
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘हरेला पर्व’ की शुभकामनाएं, पौधरोपण की अपील
2026-07-15
-
झांसी में समाचार पत्र का एडवर्टाइजमेंट एग्जीक्यूटिव गिरफ्तार, 2.74 करोड़ रुपये के गबन का आरोप
2026-07-15
-
सड़क और पुल परियोजनाओं में देरी पर CM हेमंत सोरेन ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की चेतावनी
2026-07-15
-
ट्रेनों में सफर होगा और भी सुरक्षित: झांसी में जीआरपी और आरपीएफ ने तैयार किया सुरक्षा का अभेद्य चक्र
2026-07-15
-
महोबा में युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हाथ-पैर काटने के मामले में बीजेपी नेता पर आरोप
2026-07-15
-
2026-07-15
-
बिहार में पर्यटन को लगेंगे पंख, धार्मिक स्थलों पर विकसित की जा रहीं सुविधाएं
2026-07-15
-
धनबाद में डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़ंकप, खाली कराया गया परिसर
2026-07-15
-
एनएच-31 से काशी रेलवे स्टेशन के बीच कम होगी दूरी, 43 किमी लंबे लिंक काॅरिडोर को मंजूरी
2026-07-15
-
नोएडा के मामूरा में PG बिल्डिंग में भीषण आग, दम घुटने से 2 की मौत
2026-07-15
-
2026-07-15