जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में 9 साल की छात्रा की मौत मामले में चार्जशीट, स्कूल मालिक समेत 3 पर कार्रवाई
खबर सार :-
जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल से साल 2025 में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। अमायरा नाम की छात्रा ने स्कूल चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
खबर विस्तार : -
Amayra Murder Case: जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल से साल 2025 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। स्कूल में पढ़ने वाली 9 साल की अमायरा ने इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। शुरुआती जांच में पता चला कि छात्रा ने अपने क्लासटीचर से किसी बात को लेकर शिकायत करना चाहती थी, लेकिन टीचर ने उसकी शिकायत नहीं सुनी, जिसके बाद 9 साल की मासूम ने खौफनाक कदम उठाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
क्या है पूरी घटना
जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में पढ़ने वाली चौथी कक्षा की छात्रा नीरजा ने इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार अमायरा नाम की छात्रा ने टीचर से किसी बात को लेकर शिकायात की, जिसे टीचर ने अनसुना कर दिया। इससे नाराज 9 साल की छात्रा ने चौथी मंजिल से छलांग लगा ली। इस घटना ने स्कूल प्रशासन और क्लास टीचर की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीसीटीवी फुटेज से आई तस्वीरे इस कहानी को खुद ही बयां कर रही है। अमायरा के परिवार ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बताया कि वह क्लासरुम में काफी परेशान दिख रही थी। कुछ बच्चे डिजिटल स्लेट पर कुछ लिखकर अमायरा को परेशान कर रहे थे। वह अपनी क्लास टीचर पुनीता शर्मा के पास शिकायात के लिए पहुंची, लेकिन टीचर दूसरे मामले में उलझी रही। इसके बाद अमायरा मायूस होकर अपनी सीट पर लौट गई।
परिवार ने कहा पहले से किसी तनाव में नहीं थी अमायरा
अमायरा कुछ देर बाद दोबारा टीचर के पास जाती है, लेकिन इस बार भी टीचर उसकी कोई बात नहीं सुनती है। इसके बाद छात्रा गुस्से में पैर पटकते हुए क्लासरुम से बाहर चली जाती है। बाहर जाने के बाद वह सीढ़ियों से चौथी मंजिल पर पहुंची, जहां से उसने छलांग लगा दी। परिजनों का आरोप है कि इस बीच किसी टीचर ने उसे रोकने की कोशिश क्यों नहीं की। अमायरा मंजिल की रेलिंग पर चढ़कर छलांग लगा देती है। उसी दिन दूसरे वीडियो में इस घटना से कुछ समय पहले सामान्य तरीके से पढ़ाई करती दिख रही थी। उसने डांस क्लास भी ज्वाइन किया, जिसमें वो काफी खुश नजर आ रही थी। परिवार का दावा है कि उनकी बच्ची पहले से किसी तनाव में नहीं थी। क्लास में बच्चों द्वारा बुली किए जाने के बाद वह मेंटली काफी परेशान हो गई थी।
नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द
यह घटना 1 नवंबर 2025 की है, करीब 8 महीने बाद अब पुलिस ने अदालत में चार्जशीट पेश की है। स्कूल के मालिक सौरभ मोदी, प्रिंसिपल इंदु दुबे और क्लास टीचर पुनीता शर्मा को लापरवाह मानते हुए धारा के अंतर्गत BNS की धारा 106 और 238 के तहत आरोपी घोषित किया है। इसके साथ ही क्लास टीचर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत धारा 75 भा लगाई गई है। सीबीएसई ने पहले ही इस मामले में नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द कर दी है। बच्ची के परिवार का कहना है कि अगर उस दिन क्लास में उसकी बात सुन ली गई होती तो आज उनकी बच्ची जिंदा होती।
ये भी पढ़ें: 40 दिन बाद आया इंसाफ, फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम को पटक-पटक कर मारने वाले को फांसी की सजा
अन्य प्रमुख खबरें
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा में फैल रहा लम्पी वायरस, पशुपालकों में बढ़ी चिंता
2026-10-09
-
राष्ट्रीय डाक सप्ताह की तैयारी, आधार सेवाओं पर विशेष अभियान
2026-10-09
-
हिमाचल में 110 कठिन मार्गों पर ड्रोन से पहुंचेगी डाक, 36 पर सेवा शुरू
2026-10-09
-
UP : 455 लेखपाल बने राजस्व निरीक्षक, जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश
2026-10-09
-
मध्य प्रदेश में 10-11 अक्टूबर को बारिश के आसार, IMD ने जताई संभावना
2026-10-09
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपा का प्रदर्शन
2026-10-08
-
भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जलीं दुकानें
2026-10-08
-
MP में आयुष्मान योजना का विरोध, संगठनों ने किया बहिष्कार का ऐलान
2026-10-08
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07