एक्टिंग के 'राणा' : हर किरदार में दिखे दमदार, पर्दे पर बदली 'खलनायक' की परिभाषा
खबर सार :-
हिंदी सिनेमा के सबसे खतरनाक खलनायकों की बात आती है तो आशुतोष राणा का नाम जरूर लिया जाता है। हालांकि, स्क्रीन पर अपने दमदार रोल से डराने वाला यह शख्स असल जिंदगी बेहद शांत व सरल है। आशुतोष राणा ने टीवी सीरियल स्वाभिमान से अपने करियर की शुरूआत की थी। उनकी पहली पहचान फिल्म दुश्मन से बनी। इसमें उन्होंने साइको किलर गोकुल पंडित का यादगार किरदार निभाया था।
खबर विस्तार : -
मुंबई : फिल्मों में भयानक आंखें, डरावनी हंसी और आवाज में ऐसी कठोरता कि दर्शकों की रूह कांप जाए, ये छवि है अभिनेता आशुतोष राणा की, जिन्हें हिंदी सिनेमा के सबसे खतरनाक खलनायकों में गिना जाता है। लेकिन, पर्दे के पीछे की सच्चाई इससे बिल्कुल उलट है। स्क्रीन पर डराने वाला यह कलाकार असल जिंदगी में बेहद शांत, विनम्र और आध्यात्मिक इंसान हैं। आशुतोष राणा का जन्म 10 नवंबर 1967 को मध्य प्रदेश के गाडरवारा में हुआ था।
बचपन से ही वे पढ़ाई में अच्छे थे और शुरू में उनका सपना राजनीति में आने का था। वे कॉलेज के समय में छात्र राजनीति में सक्रिय रहे और इस दौरान थिएटर से भी जुड़े। थिएटर करते-करते उनका झुकाव राजनीति के बजाय अभिनय की ओर बढ़ने लगा। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के मशहूर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से अभिनय की ट्रेनिंग ली। यहीं से उनके सफर की नींव पड़ी।
टीवी सीरियल 'स्वाभिमान' से शुरू किया करियर
साल 1995 में उन्होंने टीवी सीरियल 'स्वाभिमान' से अपना करियर शुरू किया। इसके बाद वे 'फर्ज', 'साजिश', 'वारिस' और 'काली- एक अग्निपरीक्षा' जैसे सीरियल्स में नजर आए। उन्होंने अपनी मेहनत और जुनून के कारण फिल्मों में अपनी जगह बनाई। आशुतोष राणा की पहली बड़ी पहचान 1998 में फिल्म 'दुश्मन' से बनी। तनुजा चंद्रा निर्देशित इस फिल्म में उन्होंने एक साइको किलर गोकुल पंडित का किरदार निभाया था। यह किरदार इतना डरावना था कि दर्शक सिनेमाघर से निकलकर भी उस चेहरे को भूल नहीं पाए।
इसके अगले ही साल उन्होंने फिल्म 'संघर्ष' में लज्जा शंकर पांडे का किरदार निभाया, जिसने उनकी पहचान को और मजबूत कर दिया। लोग कहते हैं कि 'संघर्ष' के बाद हिंदी फिल्मों में विलेन का किरदार हमेशा के लिए बदल गया। इन दोनों फिल्मों के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट विलेन से नवाजा गया।
असल जिंदगी में बेहद आध्यात्मिक और विनम्र इंसान
एक तरफ, जहां पर्दे पर उनका चेहरा दर्शकों के दिलों में डर पैदा करता था, वहीं दूसरी तरफ असल जिंदगी में वह बेहद आध्यात्मिक और विनम्र स्वभाव के इंसान हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह खुद को ध्यान, शांति और सीखने से जोड़कर रखते हैं। उनका मानना है कि एक अच्छा अभिनेता वही है, जो भीतर से शांत और स्थिर हो। वे महादेव के भक्त हैं और रोज ध्यान करते हैं।
आशुतोष राणा ने सिर्फ हिंदी फिल्मों में ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा में भी दमदार काम किया है। उन्होंने 'राज', 'हासिल', 'आवारापन', 'मुल्क', 'सोनचिरैया' और 'पठान' जैसी कई यादगार फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी। वह विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में मराठा योद्धा सरसेनापति हम्बीरराव मोहिते के किरदार में नजर आए।
लेखक और विचारक भी हैं आशुतोष राणा
आशुतोष राणा सिर्फ अभिनेता नहीं, बल्कि एक लेखक और विचारक भी हैं। उन्होंने 'मौन मुस्कान की मार' और 'रामराज' नामक दो किताबें लिखी हैं, जिनमें जीवन और समाज की गहरी बातें सरल भाषा में कही गई हैं। आशुतोष राणा को अपने अभिनय के लिए स्क्रीन अवॉर्ड, जी सिने अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड्स सहित कई सम्मान मिल चुके हैं। 2021 में उन्हें फिल्म 'पगलैट' में पिता के किरदार के लिए फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों पर भड़के बिग बॉस सलमान खान
2026-09-20
-
Deepika Padukone ने दूसरी बेटी को दिया जन्म, बधाइयों का लगा तांता
2026-09-20
-
Bigg Boss 20: 'टुनटुन' बोलकर लव गिल ने उड़ाया आम्रपाली का मजाक
2026-09-19
-
Oscar 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी 'गोंधल', हनुमान अंश को छोड़ा पीछे
2026-09-19
-
'लालबागचा राजा' के दरबार में पहुंचे रणवीर सिंह, बप्पा का लिया आशिर्वाद
2026-09-18
-
हेमा मालिनी समेत कई बाॅलीवुड सितारों ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी
2026-09-17
-
बॉलीवुड से पहुंच रहे पीएम मोदी को संदेश, जन्म दिन पर एडवांस में शुभकामनाएं मिलीं
2026-09-16
-
Bigg Boss 20: खाने के लेकर भिड़ीं माही विज-आम्रपाली दुबे
2026-09-16
-
मुंबई: टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना बना रहीं थीं बप्पा का भोग, तभी होने लगी गैस लीक
2026-09-15
-
राखी सावंत पर भड़कीं कंगना रनौत ! बोलीं- स्वीपर तक की नहीं मिलेगी नौकरी
2026-09-15
-
गणेश चतुर्थी: उर्मिला ने मांगी सबको मुस्कुराहट, करीना ने दीं शुभकामनाएं
2026-09-14
-
'हनुमान अंश' पर बरस रही नीम करोली बाबा की कृपा, 37वें दिन कमाए 19.50 करोड़
2026-09-13
-
Haiwaan: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'हैवान' के कलेक्शन ने चौंकाया
2026-09-12
-
बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर की दहाड़, 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-09-11
-
शादी ने बदली ट्यूलिप जोशी की किस्मत, यशराज फिल्म से किया डेब्यू
2026-09-10