महाराजा गंगा सिंह विवि जयपुर में विशेष दीक्षांत समारोह, 31 को उल्लेखनीय कार्य के लिए मिलेगा सम्मान
खबर सार :-
महाराजा गंगा सिंह विवि की ओर से 31 जुलाई को जयपुर स्थित लोकभवन में विशेष दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। इसमें राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर तथा शिक्षाविद् एवं समाजसेवी प्रो. अच्युत सामंत को सम्मानित किया जाएगा। उनको सामाजिक विज्ञान संकाय की विद्यावाचस्पति (मानद) उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
खबर विस्तार : -
बीकानेर ; महाराजा गंगा सिंह विवि की ओर से 31 जुलाई को जयपुर स्थित लोकभवन में विशेष दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। इसमें राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर तथा शिक्षाविद् एवं समाजसेवी प्रो. अच्युत सामंत को सम्मानित किया जाएगा। उनको सामाजिक विज्ञान संकाय की विद्यावाचस्पति (मानद) उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित से मिली जानकारी के अनुसार समारोह केवल विशिष्ट व्यक्तित्वों को मानद उपाधि प्रदान करने के लिए ही नहीें है। इस अवसर पर समाज और राष्ट्र के विकास में उनके असाधारण योगदान, आदर्शों और मानवीय मूल्यों को भी सम्मानित किया जाता है।
लिस्ट में अच्छे कार्य करने वालों को उत्कृष्ट योगदान
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय अपनी गौरवशाली परंपरा अपना रहा है। यहां अच्छे कार्य करने वालों को उत्कृष्ट योगदान लिस्ट में रखा जाता है। ऐसे व्यक्तित्वों को सम्मानित करने का अवसर आया है। यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी भारतीय संस्कृति के प्रख्यात मूर्तिकार अरुण योगीराज को सम्मानित किया जा चुका है। उनको विश्वविद्यालय की मानद उपाधि दी गई है। इसी तरह युवाओं को दृढ़ संकल्प, अनुशासन, परिश्रम और सेवा-भाव के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा उपाधियों से मिलती है। मानद उपाधि केवल शैक्षणिक सम्मान नहीं, बल्कि समाज के प्रति असाधारण सेवा, उत्कृष्ट नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय भूमिका परखता है।
प्रो. सामंत को अब तक 75 मानद उपाधियां
ऐसे व्यक्ति विश्वविद्यालय की कृतज्ञता का प्रतीक है। प्रो. सामंत को अब तक 75 मानद उपाधियां, अनेक अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप, 50 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, बहरीन और मंगोलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के साथ 200 से अधिक राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। आचार्य दीक्षित ने कहा कि विजया किशोर रहाटकर ने भारतीय महिलाओं के सम्मान, अधिकार, सुरक्षा और नेतृत्व को नई दिशा देने में सराहनीय काम किया है। एक कुशल प्रशासक होने के साथ उन्हें गंभीर चिंतक, लेखिका और सामाजिक चेतना की सशक्त आवाज बताया हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दायित्व को लोकसेवा और जनविश्वास के अवसर के रूप में निभाने में सराहनीय योगदान रहा है।
लोकभवन में राज्यपाल की अध्यक्षता में समारोह होगा
इसी मौके पर प्रो. अच्युत सामंत ने कलिंगा औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान, कलिंगा सामाजिक विज्ञान संस्थान और कलिंगा आयुर्विज्ञान संस्थान के माध्यम से लाखों विद्यार्थियों के जीवन में परिवर्तन की बात की है। कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आवास, कौशल विकास और सम्मानजनक जीवन के अवसर दिलाने में मदद की। उन्होंने कन्या किरण और एजुकेशन फॉर ऑल जैसे सामाजिक अभियानों की भी शुरुआत की। विश्वविद्यालय के कुलसचिव यशपाल आहूजा से जानकारी मिली है कि राज्यपाल की स्वीकृति से विशेष दीक्षांत समारोह 31 जुलाई को होगा। सुबह 11 बजे लोकभवन, जयपुर में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में समारोह होगा। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तथा उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के पहुंचने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय प्रबंध बोर्ड के सदस्यों और विभिन्न संकायों के अधिष्ठाताओं की भी मौजूदगी होगी। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने जानकारी दी कि विशेष दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हैं।
यह भी पढ़ें ; शिक्षा की गुणवत्ता पर समझौता नहीं: कुलगुरु
अन्य प्रमुख खबरें
-
NCRTC Recruitment 2026: युवाओं के लिए नौकरी का मौका, लाखों में सैलरी
2026-09-11
-
बच्चियों के आत्म सम्मान पर सरकारी फोकस, प्रभावी संवाद करेंगे मास्टर ट्रेनर
2026-09-09
-
LDC/JSA, DEO समेत ग्रुप-सी के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
2026-09-08
-
विश्व साक्षरता दिवस: समाज के हर व्यक्ति को शिक्षित करने का संकल्प, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई
2026-09-08
-
आधार सेवा केंद्र में नौकरी करने का मौक, 12वीं पास के लिए भी मौका
2026-09-07
-
उल्लेखनीय कार्य के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सम्मानित, महापौर ने की सराहना
2026-09-05
-
CERC Recruitment 2026: 17 पदों पर भर्ती, 18 अक्टूबर तक करें आवेदन
2026-09-05
-
Teachers Day पर अपने शिक्षक को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश
2026-09-05
-
Teachers' Day: 48 शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगी राष्ट्रपति, 81 को CM योगी
2026-09-05
-
SSC JE Recruitment: कई पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
2026-09-03
-
IIT Tirupati Recruitment 2026: 13 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती
2026-09-01
-
JSSC ने रद्द की 836 क्लर्क पदों की भर्ती परीक्षा, नए सिरे से होगी भर्ती
2026-08-31
-
NEET PG 2026: 340 शहरों में परीक्षा, 2.73 लाख से ज्यादा उम्मीदवार होंगे शामिल
2026-08-29
-
IIIT भागलपुर में नौकरी करने का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती
2026-08-27
-
RCFL Recruitment 2026: 40 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी
2026-08-26