KVIC Recruitment 2026: 50 पदों पर निकली भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी

खबर सार :-

खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया के मुताबिक फॉम भर सकते हैं। आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 30 सितंबर रखी गई है।
KVIC Recruitment: नौकरी का सुनहरा मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन

खबर विस्तार : -

नई दिल्लीः नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने अनुबंध के आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग की ओर से यंग प्रोफेशनल, सलाहकार और सीनियर कंसल्टेंट के कुल 50 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया KVIC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जा सकती है।

50 पदों पर होगी भर्ती

KVIC की ओर से जारी रिक्तियों में यंग प्रोफेशनल के 20 पद, सलाहकार के 15 पद और सीनियर कंसल्टेंट के 15 पद शामिल हैं। यंग प्रोफेशनल के 20 पदों में अकाउंट्स/ऑडिट के 5, एचआर एवं एडमिन के 4, खादी के 3, लीगल के 3, मार्केटिंग का 1, डिजाइन एवं ड्रॉइंग का 1, साइंस एवं टेक्नोलॉजी का 1 और पब्लिसिटी के 2 पद शामिल हैं। सलाहकार के 15 पदों में अकाउंट्स/ऑडिट के 3, खादी कच्चा माल के 3, प्रशासन एवं मानव संसाधन के 2, खादी के 2, कानूनी विभाग के 2, एस्टेट एवं सर्विसेज के 1, मार्केटिंग के 1 और स्फूर्ति के 1 पद शामिल हैं। वहीं, सीनियर कंसल्टेंट के 15 पदों में अकाउंट्स/ऑडिट के 3, खादी रॉ मटेरियल्स के 2, एडमिनिस्ट्रेशन एवं एचआर के 2, खादी के 2, लीगल के 1, एस्टेट एवं सर्विसेज के 2, मार्केटिंग के 1, स्फूर्ति के 1 और साइंस एवं टेक्नोलॉजी के 1 पद शामिल हैं।

30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

इन सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक या उससे पहले अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जानकारी सही तरीके से उपलब्ध करानी होगी। किसी भी प्रकार की गलत जानकारी मिलने पर आवेदन या उम्मीदवारी प्रभावित हो सकती है।

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित पद के अनुसार उम्मीदवार के पास प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित अनुभव भी होना जरूरी है। भर्ती में अनुभव की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपने संबंधित पद के लिए निर्धारित अनुभव संबंधी शर्तों को जरूर देखना चाहिए।

आयु सीमा 

यंग प्रोफेशनल पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। सलाहकार पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 40 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित है। वहीं, सीनियर कंसल्टेंट पद के लिए उम्मीदवार की आयु 39 वर्ष से कम होनी चाहिए। सलाहकार और सीनियर कंसल्टेंट पदों के लिए आयु की गणना आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा।

इंटरव्यू के आधार पर चयन

उम्मीदवारों का चयन आवेदन पत्रों की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन संबंधित पद के लिए निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

यंग प्रोफेशनल और सीनियर कंसल्टेंट पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 25,000 रुपये से 40,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा पद और नियमों के अनुसार अन्य लाभ एवं भत्ते भी मिल सकते हैं। वहीं, सलाहकार पद पर नियुक्त उम्मीदवारों का पारिश्रमिक कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित किया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले KVIC की ओर से जारी संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के बाद ही आवेदन करें। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पदवार योग्यता और आवेदन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार KVIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचनाओं को देख सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः-UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2027: 480 पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

अन्य प्रमुख खबरें