ISRO में नौकरी का मौका, इन पदों पर निकली भर्ती, टेक्निकल असिस्टेंट से फायरमैन तक वैकेंसी

खबर सार :-

ISRO IPRC Recruitment 2026 के तहत 22 पदों पर भर्ती निकली है। टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन बी, कुक और फायरमैन पदों के लिए आवेदन 15 सितंबर से शुरू होंगे।
ISRO Recruitment 2026: टेक्निकल असिस्टेंट से फायरमैन तक वैकेंसी

खबर विस्तार : -

ISRO Recruitment 2026: अंतरिक्ष क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन ‘बी’, कुक ‘ए’ और फायरमैन ‘ए’ समेत कुल 22 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

यह भर्ती तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के महेंद्रगिरी स्थित IPRC यूनिट के लिए की जा रही है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तारीख से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को ISRO के लॉन्च व्हीकल और स्पेसक्राफ्ट से जुड़े कार्यक्रमों में काम करने का अवसर मिल सकता है।

किन पदों पर कितनी वैकेंसी?

ISROIPRC की भर्ती में अलग-अलग ट्रेड और पदों के लिए रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। इनमें टेक्निकल असिस्टेंट (ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग) का 1 पद, टेक्निकल असिस्टेंट (मैकेनिकल) के 3 पद और टेक्निकल असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) का 1 पद शामिल है। इसके अलावा टेक्नीशियन ‘बी’ में टर्नर के 2, फिटर के 4, वेल्डर के 2, मशीनिस्ट के 3, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग के 1 और इलेक्ट्रीशियन के 1 पद पर भर्ती होगी। कुक ‘ए’ के लिए 1 और फायरमैन ‘ए’ के लिए 3 पद निर्धारित किए गए हैं।

कब से शुरू होगा आवेदन?

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 है। उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि को शाम 4 बजे तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती नोटिफिकेशन में दिए गए पदवार योग्यता, आयु सीमा, शुल्क और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

टेक्निकल असिस्टेंट पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फर्स्ट क्लास डिप्लोमा होना जरूरी है। टेक्नीशियन ‘बी’ पदों के लिए उम्मीदवार का एसएसएलसी/एसएससी/मैट्रिक या 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी से एनटीसी या एनसीवीटी से एनएसी की योग्यता मांगी गई है। कुक ‘ए’ पद के लिए 10वीं पास होने के साथ किसी प्रतिष्ठित होटल या कैंटीन में कुक के रूप में 5 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।

वहीं, फायरमैन ‘ए’ के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी को निर्धारित शारीरिक फिटनेस मानकों को पूरा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के दौरान प्रारंभिक मेडिकल जांच का प्रमाणपत्र भी अपलोड करना होगा।

आयु सीमा कितनी है?

इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु पद के अनुसार 25 से 35 वर्ष तक है। आयु की गणना 5 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा।

कैसे होगा चयन?

टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन ‘बी’ और कुक ‘ए’ पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। स्किल टेस्ट संबंधित पद के निर्धारित सिलेबस के अनुसार होगा। फायरमैन ‘ए’ पद के लिए लिखित परीक्षा के साथ स्किल टेस्ट के तौर पर शारीरिक दक्षता परीक्षा और विस्तृत मेडिकल जांच भी होगी। अंतिम चयन निर्धारित चयन प्रक्रिया में प्रदर्शन और पात्रता मानकों के आधार पर किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन मिलेगा। टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए वेतनमान ₹44,900 से ₹1,42,400 रुपये प्रतिमाह है। टेक्नीशियन ‘बी’ पद पर चयनित अभ्यर्थियों को ₹21,700 से ₹69,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। वहीं कुक ‘ए’ और फायरमैन ‘ए’ पदों के लिए वेतनमान ₹19,900 से ₹63,200 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है। इसके अतिरिक्त पात्र कर्मचारियों को नियमों के अनुसार विभिन्न भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

आवेदन शुल्क?

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए आवेदन शुल्क ₹750 रखा गया है, जबकि टेक्नीशियन ‘बी’, कुक ‘ए’ और फायरमैन ‘ए’ पदों के लिए ₹500 शुल्क देना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन शुरू होने के बाद ISRO-IPRC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती लिंक के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक दस्तावेज, प्रमाणपत्र और मेडिकल संबंधी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।

यह भी पढ़ेंः-CRTC Recruitment 2026: इन पदों पर निकली भर्ती, 1.15 लाख तक सैलरी, ऐसे करें आवेदन

अन्य प्रमुख खबरें