Bullion market news update: सोना और चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखी गई। भारत में जहां सोने का भाव 300 रुपए प्रति 10 ग्राम घटा, वहीं चांदी की कीमत में 3000 रुपए से अधिक की गिरावट आई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का दाम 1,20,419 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। सोमवार को यह कीमत 1,20,777 रुपए थी, यानी पिछले 24 घंटों में सोने के दाम में 358 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना भी 328 रुपए घटकर 1,10,304 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
चांदी के दाम में और भी बड़ी गिरावट देखी गई है। 1 किलोग्राम चांदी का दाम 1,46,150 रुपए हो गया, जो सोमवार को 1,49,300 रुपए था। यानी चांदी की कीमत में 3150 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी आई है। इसी तरह, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का 5 दिसंबर 2025 का कॉन्ट्रैक्ट 0.54 प्रतिशत घटकर 1,20,750 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का दाम 1.38 प्रतिशत घटकर 1,45,714 रुपए हो गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतें गिर गई हैं। कॉमेक्स पर सोने का दाम 0.47 प्रतिशत घटकर 3,995 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी का दाम 1.57 प्रतिशत घटकर 47.29 डॉलर प्रति औंस हो गया। एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतें कमजोर रही और 1,20,950 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक गिर गईं। उन्होंने कहा कि मजबूत डॉलर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रेट कट को लेकर अनिश्चितता की वजह से सोने की कीमतें 1,20,000 रुपए के आसपास पहुंच गई थीं।
बाजार विश्लेषक जतिन त्रिवेदी के अनुसार, अमेरिकी-चीन व्यापार वार्ता में पॉजिटिव संकेतों के कारण बुलियन मार्केट में हलचल रही। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के भाषणों से रेट आउटलुक को लेकर और संकेत मिल सकते हैं। सोने के दाम 1,18,500 से 1,24,000 रुपए के बीच उतार-चढ़ाव कर सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा