Honda Car Discounts May 2026 : होंडा की कारों पर मई में भारी बचत, एलिवेट और सिटी पर मिल रही है 2.12 लाख रुपये तक की भारी छूट
खबर सार :-
Honda Car Discounts May 2026 : मई 2026 में होंडा अपनी कारों पर 2.12 लाख रुपये तक की भारी छूट दे रही है। होंडा एलिवेट, सिटी हाइब्रिड और अमेज पर मिल रहे नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और वारंटी ऑफर्स की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: अगर आप इस महीने एक नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा (Honda) आपके लिए शानदार अवसर लेकर आई है। कंपनी ने मई 2026 के लिए अपनी लोकप्रिय कारों , एलिवेट, सिटी और अमेज, पर धमाकेदार डिस्काउंट ((Cash Discount)) और बेनेफिट्स की घोषणा की है। इस महीने ग्राहक होंडा की चुनिंदा गाड़ियों पर 2.12 लाख रुपये तक की बड़ी बचत कर सकते हैं। ये सभी ऑफर्स 31 मई 2026 तक वैध रहेंगे। हालांकि, अलग-अलग शहरों और स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर डिस्काउंट की राशि में बदलाव संभव है।
Honda Car Discounts May 2026 : होंडा एलिवेट (Honda Elevate)- सबसे बड़ी बचत का मौका
होंडा की मिड-साइज एसयूवी (Mid-size SUV) 'एलिवेट' पर इस महीने सबसे ज्यादा फायदे मिल रहे हैं। कंपनी इस मॉडल पर कुल 2.12 लाख रुपये तक के लाभ दे रही है। इसमें 40,000 रुपये की नकद छूट (Cash Discount), 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस (Exchange Bonus) और कॉर्पोरेट व लॉयल्टी बोनस शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी किफायती दरों पर 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी (Extended Warranty) भी दे रही है। यदि आप पुराने 2025 मॉडल का स्टॉक खरीदते हैं, तो अतिरिक्त बचत भी की जा सकती है।
भारतीय बाजार में होंडा एलिवेट की कीमत 11.60 लाख रुपये से 16.57 लाख रुपये के बीच है। इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta), मारुति सुजुकी विक्टोरिस (Maruti Suzuki Victoris) और किआ सेल्टोस (Kia Seltos) जैसी गाड़ियों से है।

Honda Car Discounts May 2026 : होंडा सिटी (Honda City)- हाइब्रिड मॉडल पर भारी कैश डिस्काउंट
होंडा की प्रीमियम सेडान 'सिटी' के हाइब्रिड वर्जन (City Hybrid) पर कंपनी सबसे ज्यादा 1.80 लाख रुपये का सीधा कैश डिस्काउंट दे रही है। कुल मिलाकर इस पर 1.97 लाख रुपये तक के लाभ लिए जा सकते हैं। वहीं, होंडा सिटी के पेट्रोल मॉडल (Naturally Aspirated Model) पर 1.56 लाख रुपये तक के फायदे उपलब्ध हैं, जिसमें 40,000 रुपये की नकद छूट और 60,000 रुपये का बड़ा एक्सचेंज बोनस शामिल है।
दिलचस्प बात यह है कि होंडा सिटी का फेसलिफ्ट (Facelift) मॉडल भी 22 मई को लॉन्च होने जा रहा है। वर्तमान में पेट्रोल मॉडल की कीमत 12 लाख से 16.07 लाख रुपये और हाइब्रित मॉडल की कीमत 20 लाख रुपये है। इसका मुकाबला हुंडई वर्ना (Hyundai Verna) और स्कोडा स्लाविया (Skoda Slavia) से रहता है।

Honda Car Discounts May 2026 : होंडा अमेज (Honda Amaze)- कम बजट में बेहतर डील
होंडा अपनी कॉम्पैक्ट सेडान 'अमेज' की दूसरी और तीसरी पीढ़ी (Generation) के मॉडल्स पर भी छूट दे रही है। नई यानी तीसरी पीढ़ी की अमेज पर 67,000 रुपये तक के लाभ मिल रहे हैं, जिसमें नकद छूट और एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं, दूसरी पीढ़ी के मॉडल पर करीब 20,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। अमेज की कीमत 6.98 लाख रुपये से शुरू होकर 10 लाख रुपये तक जाती है, जो मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) और टाटा टिगोर (Tata Tigor) को कड़ी टक्कर देती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
टाटा एरिस का डैशबोर्ड टीज़र लॉन्च से पहले हुआ सामने
2026-09-24
-
महिंद्रा थार ओजी भारत में लॉन्च, जानिए शुरुआती कीमत और वेरिएंट्स
2026-09-23
-
Chery Tiggo 4 Next-Gen का भारत में पेटेंट: स्पेसिफिकेशन्स और कीमत
2026-09-22
-
2026 ट्रायम्फ डेटोना 660 भारत में लॉन्च, कीमत 9.99 लाख रुपये
2026-09-21
-
Tata Aeris Sedon Launch: टाटा मोटर्स 25 सितंबर को लाएगी नई कार
2026-09-21
-
टाटा मोटर्स बढ़ाएगी कमर्शियल वाहनों की कीमतें
2026-09-17
-
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें नए दाम
2026-09-17
-
2027 कावासाकी Ninja H2 पेश, जानिए फीचर्स और कीमत
2026-09-16
-
Jawa 42 All Stars बाइक भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
2026-09-10
-
वर्ल्ड ईवी डे पर भारत की ईवी छलांग: 1 करोड़ पार हुई बिक्री, 79% सालाना ग्रोथ
2026-09-09
-
बीएमडब्ल्यू i5 LWB भारत में लॉन्च: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
2026-09-07
-
Tata Curvv Series X Launched: जानिए नई टाटा कर्व सीरीज एक्स की कीमत और फीचर्स
2026-09-03
-
इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी की उम्र बढ़ाएगा स्मार्ट पावर सिस्टम
2026-09-03
-
Kia Sorento Launch 2026: भारत में लॉन्च से पहले डीलरशिप पर पहुंची एसयूवी
2026-09-01
-
बजाज ऑटो त्यौहारों से पहले 6 नई मोटरसाइकिलें बाजार में उतारेगी
2026-08-27
