काठमांडू: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से पश्चिम एशिया से 30 हजार नेपाली स्वदेश लौट चुके हैं। युद्ध के बाद नेपाल सरकार ने नेपाली नागरिकों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया था। इस पोर्टल पर अब तक 87 हजार 819 लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।
नियमित पत्रकार सम्मेलन में शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के सहसचिव रामजी खड्का ने बताया कि अब तक करीब 30 हजार नेपाली स्वदेश लौट चुके हैं। हालांकि उनका कहना है कि यह नहीं कहा जा सकता कि सभी लोग केवल युद्ध से प्रभावित होकर ही लौटे हैं। उन्होंने कहा कि केवल कतर से ही 21 से 22 हजार नेपाली वापस आए हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती चरण में 7 हजार से अधिक लोगों ने पोर्टल पर अपना नाम दर्ज कराया था, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य होने के साथ तत्काल उद्धार की मांग करने वालों की संख्या घट गई।
युद्ध के बाद ईरान ने खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे। इन देशों में रह रहे 17 लाख से अधिक नेपाली नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल संचालन में लाया था। युद्ध के बाद सउदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर सहित कुछ देशों के क्षेत्रों में नेपाली श्रमिकों को समस्याओं का सामना करना पड़ा था। कुछ कंपनियों ने श्रमिकों को छुट्टी भी दी थी।
विदेश मंत्रालय के आकलन के अनुसार फिलहाल होटल, रेस्टोरेंट और सेवा क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। युद्ध के बाद पर्यटकों की आवाजाही रुकने से ये क्षेत्र प्रभावित हुए। हालांकि इन क्षेत्रों में काम कर रहे नेपाली श्रमिकों ने अब तक किसी प्रकार की औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है कि उन्हें काम नहीं मिल रहा है या वे गंभीर समस्या में हैं।
नेपाल सरकार ने आगामी तीन महीनों तक किसी भी कर्मचारी को विदेश यात्रा पर न जाने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद् कार्यालय ने मंत्रालयों, आयोगों और सभी संबंधित निकायों को पत्र भेजकर इस व्यवस्था को लागू करने को कहा है। सरकार के गत 28 मार्च के निर्णय के अनुसार स्वीकृत प्रशासनिक सुधार से संबंधित 100 कार्यसूचियों को उच्च प्राथमिकता के साथ लागू किया जा रहा है। इसी संदर्भ में प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह निर्देश जारी किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
होर्मुज पर तनाव के बीच जापान का बड़ा फैसला, 1 मई से अतिरिक्त तेल करेगा जारी
Forest fire in Japan: जापान के जंगलों में लगी भीषण आग, धू-धू कर जल रहे पेड़
Nepal: नेपाल का 20वां लोकतंत्र दिवस आज, पीएम बालेन शाह ने नहीं दिया शुभकामना संदेश
Strait Of Hormuz: युद्ध की तैयारी कर रहा अमेरिका! ईरान ने कहा- पीछे नहीं हटेंगे
Nepal Accident: तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी, मासूम समेत दो की मौत
Hormuz crisis: होर्मुज में फंसा राजस्थान का मर्चेंट नेवी अधिकारी, परिवार से टूटा संपर्क
ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने नौसेना सचिव जॉन फेलन को पद से हटाया
दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बना काठमांडू, लाहौर पहले स्थान पर
Pakistan Attack: बलूचिस्तान के माइनिंग प्रोजेक्ट पर हमला, 7 खनिकों को मारी गोली
नेपाल में बालेन सरकार को बड़ा झटका, गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने दिया इस्तीफा
US-Iran War: होर्मुज में ईरान ने दिखाई ताकत, मालवाहक जहाज पर की फायरिंग
US Iran Ceasefire : अमेरिका-ईरान सीजफायर डेडलाइन बढ़ने से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी
US Iran Talks: ट्रंप ने बढ़ाया सीजफायर, बोले- ‘तेहरान के पास अन्य विकल्प नहीं’
US-Iran War Updates: अमेरिका ने जब्त किया ईरान का जहाज, होर्मुज पर बढ़ा तनाव