Iran Israel US War : आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के चलते कच्चे तेल में तेजी जारी है और मंगलवार को कीमतों में करीब 3 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 2.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 103.03 डॉलर प्रति औंस और डब्ल्यूटीआई क्रूड 2.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95.03 डॉलर प्रति औंस पर था। कच्चे तेल में तेजी की वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का बंद होना है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, फारस की खाड़ी में एक संकरा रास्ता है, जिससे दुनिया का करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल का व्यापार होता है। इस कारण वैश्विक ऊर्जा व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग बना हुआ है, और इसमें किसी भी प्रकार की रुकावट से बाजारों को गंभीर जोखिम हो सकता है। अमेरिका, इजरायल से युद्ध के चलते ईरान से इसे बंद कर दिया है, जिससे पूरी दुनिया की कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इस कारण बीते एक महीने में वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुकी है।
भारत भी ईरान से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों की आवाजाही शुरू करने के लिए लगातार बातचीत कर रहा है। इसके चलते ईरान ने दो एलपीजी लदे भारती ध्वज वाले जहाज शिवालिक और नंदा देवी को इजाजत दे दी है। इन दोनों जहाजों में से शिवालिक गुजरात के मुद्रा पोर्ट पर सोमवार को डॉक कर चुका है। वहीं, एक अन्य जहाज नंदा देवी मंगलवार को गुजरात के कांडला पोर्ट पर डॉक करेग। इससे देश की एलपीजी आपूर्ति को बूस्ट मिलेगा।
इसके अलावा, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारतीय ध्वज वाला जहाज 'जग लाडकी' करीब 80,000 टन से अधिक कच्चा तेल लेकर भारत के लिए रवाना हो गया है। यह इस हफ्ते भारत आ जाएगा। इससे देश में कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ेगी। विश्लेषकों के अनुसार, खाड़ी क्षेत्र से कच्चे तेल के आयात पर अत्यधिक निर्भरता के कारण भारत सहित एशियाई अर्थव्यवस्थाएं विशेष रूप से संवेदनशील बनी हुई हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Iran US Tension: ईरान के खिलाफ ‘डार्क ईगल’ तैनात करेगा अमेरिका, सेंट्रल कमांड ने की मांग
नासा की एस्ट्रोनॉट ने स्पेस में ‘उल्टा’ होकर सोने का सुनाया मजेदार किस्सा, बताया रोचक अनुभव
Pakistan: 4 महीने में खसरे से 71 बच्चों की मौत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
Nepal: MRP लेबल को लेकर सरकार सख्त, नेपाल सीमा पर रुके सैकड़ों कंटेनर
चीन की इस हरकत पर भड़का नेपाल, 1963 की सीमा संधि का बताया उल्लंघन
Mali: एयरस्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकी मार गिराए, राष्ट्रपति की मौत के बाद सेना की बड़ी कार्रवाई
Plane Crash: दक्षिण सूडान में प्लेन क्रैश, पायलट समेत सभी 14 यात्रियों की मौत
Japan Earthquake: जापान में सुबह-सुबह 6.2 तीव्रता का आया भूकंप, पीएम ने कहा- रहें अलर्ट
Colombia Blast: राष्ट्रपति चुनाव से पहले धमाकों से दहला कोलंबिया, 5 मासूम समेत 19 की मौत
Mali: आतंकी हमले में रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की मौत, राजधानी बामाको में लगा कर्फ्यू