तेहरान: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन अभी भी अपने पद पर बने हुए हैं। मसूद ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। रविवार को वैश्विक मीडिया में उनके कथित इस्तीफे को लेकर चल रही खबरों पर ईरानी प्रशासन ने देर रात जवाब जारी किया। प्रशासन की प्रवक्ता फ़ातिमा मोहजेरानी ने कहा कि ये खबरें महज अफवाहें हैं।
IRNA न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी प्रशासन की प्रवक्ता फातिमा मोहजेरानी ने रविवार देर रात अपने X हैंडल पर कहा कि राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन इन मुश्किल समय में ईरानी लोगों के साथ खड़े हैं। उनका प्रशासन देश की समस्याओं को सुलझाने और नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। मोहजेरानी ने कहा कि वह अपने पद पर बने हुए हैं और उनके पद छोड़ने की खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद अफवाहें हैं।
गौरतलब है कि मसूद पेजेशकियन ने रविवार को कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लिया था। उन्होंने "थोपे गए युद्ध" के दौरान निभाई गई भूमिका के लिए सभी एजेंसियों की सराहना की। जनता से मौजूदा हकीकत के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि देश की कुछ आर्थिक चुनौतियां थोपे गए प्रतिबंधों और बाहरी दबावों के कारण पैदा हुई हैं। इसके कुछ ही समय बाद, उनके इस्तीफे की खबरें सामने आने लगीं; यहां तक कि यह भी दावा किया गया कि उन्होंने देश के सर्वोच्च नेता को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि इन दावों में जरा भी सच्चाई नहीं है।
अमेरिका की हालिया प्रतिक्रिया मिलने के बाद ईरान संभावित समझौता ज्ञापन (एमओयू) के मसौदे में अपने भी कुछ बदलाव करेगा। ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने एक सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी। शनिवार को अमेरिकी मीडिया ने कहा कि अमेरिका ने मसौदा समझौते के कुछ हिस्सों में बदलाव करके उसे तेहरान को वापस भेजा है। इन मीडिया रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए तस्नीम समाचार एजेंसी ने एक जानकार सूत्र के हवाले से बताया कि ईरान भी अपने अनुसार मसौदे में संशोधन करेगा। ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर गालिबाफ ने कहा कि जब तक ईरानी लोगों के अधिकार सुरक्षित नहीं होते, तेहरान अमेरिका के साथ किसी भी समझौते को स्वीकार नहीं करेगा।
ये भी पढ़ेंः- कुवैत पर मिसाइल हमले से खाड़ी देश नाराज, जीसीसी ने कहा- ये अंतरराष्ट्रीय नियमों का गंभीर उल्लंघन
अन्य प्रमुख खबरें
इबोला के बढ़ते खतरे पर माॅरिशस सरकार अलर्ट, कांगो-युगांडा से आने वाले यात्रियों की एंट्री पर रोक
2026-06-06
2026-06-06
होर्मुज को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान, यूरोपीय देशों को सुनाई खरी-खरी
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-04
2026-06-04
मेवेन अंतरिक्ष यान से टूटा नासा का संपर्क, मंगल के वातावरण पर शोध करने वाला पहला मिशन हुआ खत्म
2026-06-04
Donald Trump को बड़ा झटका: अमेरिकी संसद में ईरान युद्ध खत्म करने का प्रस्ताव पास, बढ़ा राजनीतिक दबाव
2026-06-04
Mette Frederiksen तीसरी बार बनीं डेनमार्क की PM: मोदी ने दी बधाई, ग्रीन पार्टनरशिप पर फोकस
2026-06-03
Kuwait Airport पर ड्रोन से हमलाः टर्मिनल भवन को भारी नुकसान, खाड़ी में बढ़ा युद्ध का खतरा
2026-06-03
2026-06-02
ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान से बातचीत जारी, इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच हमले रोकने पर बनी सहमति
2026-06-02
अब इस देश ने लगाया बच्चों के सोशल मीडिया पर बैन, अकाउंट बनाने के लिए 16 साल उम्र जरूरी
2026-06-01
2026-06-01
हिजबुल्लाह ने इजराइली सेना को बनाया निशाना, बरसाए गोले, ब्यूफोर्ट किले पर IDF का कब्जा
2026-06-01