Iran Israel US War : वैश्विक स्तर पर तनाव के बीच कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बुधवार को कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुबह 10:28 पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.40 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 2.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 100.99 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था।
अंतराराष्ट्रीय बाजारों के साथ भारतीय बाजारों में भी कच्चे तेल में गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर कच्चे तेल का 20 अप्रैल 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 2.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,621 रुपए पर था। ईरान द्वारा वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी और सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी की हत्या की पुष्टि के बाद भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ने के बावजूद कच्चे तेल में भारी गिरावट आई है। उनकी मृत्यु को ईरान के युद्ध नेतृत्व के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है और यह क्षेत्रीय संघर्ष में और अधिक बिगड़ती स्थिति का संकेत है।
बाजार की चिंताओं के केंद्र में होर्मुज जलडमरूमध्य बना हुआ है, जो एक महत्वपूर्ण तेल व्यापारिक मार्ग है और आमतौर पर वैश्विक ऑयल शिपमेंट का लगभग पांचवां हिस्सा इसी से होकर गुजरता है। इस जलमार्ग से आवागमन अभी भी प्रतिबंधित है, और जहाजों का आवागमन सामान्य व्यापार प्रवाह के बजाय भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से अधिक प्रभावित हो रहा है।
मार्ग को सुरक्षित करने के लिए सहयोगी देशों का समर्थन जुटाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयास विफल होते दिख रहे हैं, जिससे आपूर्ति श्रृंखलाओं को सामान्य करने की समयसीमा को लेकर अनिश्चितता और बढ़ गई है।
इस बीच, क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं, ईरान ने हमले तेज कर दिए हैं और अमेरिकी सेना जलडमरूमध्य के पास स्थित मिसाइल ठिकानों को निशाना बना रही है।
तेल की कीमतों में इस वर्ष लगभग 70 प्रतिशत की तीव्र वृद्धि हुई है, जिसका मुख्य कारण ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव का बढ़ना है। अब इस उछाल का असर खुदरा ईंधन की कीमतों पर दिखने लगा है, अमेरिका में डीजल की कीमतें 5 डॉलर प्रति गैलन से ऊपर पहुंच गई हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Ali Larijani Death: ईरान को तगड़ा झटका, टॉप सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की मौत
पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव कम करने को तैयार चीन, बोला-टकराव से बचना सबसे जरूरी
West Asia Conflict: यूरोपीय देशों को ट्रंप का कड़ा संदेश, नाटो को दी ये बड़ी चेतावनी
Middle East में बढ़ा युद्ध का खतरा: ट्रंप सरकार ने ओमान से अमेरिकी कर्मचारियों की वापसी का दिया आदेश
भारत के लिए खुलेगा 'Strait of Hormuz'? ईरान ने दोस्ती निभाते हुए दिया बड़ा भरोसा
Afganistan में Pakistan के हवाई हमले से भड़का तनाव, तालिबान ने नागरिकों की मौत का लगाया आरोप
Strait of Hormuz में भारतीय जहाजों की सुरक्षा पर सस्पेंस: भारत का दावा, ईरान का इनकार
मध्य पूर्व में जंग तेज: इजरायल के 70 ठिकानों पर हमले का दावा, लेबनान-गाजा में तबाही बढ़ी