कैनबरा : ऑस्ट्रेलिया के ऊर्जा नियामक ने कहा है कि एक जुलाई से ज्यादातर घरों और छोटे कारोबारों के लिए बिजली की कीमतें कम हो जाएंगी। यह कमी बिजली सेक्टर में लागत घटने की वजह से हो रही है।
ऑस्ट्रेलियन एनर्जी रेगुलेटर (एईआर) ने बताया कि 2026-27 के लिए उसका फाइनल डिफाल्ट मार्केट ऑफर (डीएमओ) तय हो गया है। इसके तहत न्यू साउथ वेल्स में घरेलू बिजली की कीमतें 3.4 प्रतिशत से पांच प्रतिशत तक कम होंगी। वहीं क्वींसलैंड में करीब 7.2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिलेगी। दूसरी तरफ साउथ ऑस्ट्रेलिया में थोड़ा बदलाव उल्टा होगा, जहां कीमतें लगभग 1.4 प्रतिशत बढ़ जाएंगी।
छोटे व्यवसायों के लिए तीनों इलाकों में बिजली सस्ती होगी। एईआर ने कहा कि डीएमओ एक तरह का सुरक्षा विकल्प और एक बेंचमार्क कीमत है, जो उन लोगों के लिए होती है जो स्टैंडर्ड बिजली प्लान पर हैं। हालांकि नॉर्दर्न टेरिटरी, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया, तस्मानिया और क्वींसलैंड के कुछ ग्रामीण इलाके अलग-अलग कीमत प्रणाली के तहत आते हैं, फिर भी डीएमओ पूरे देश में बिजली की कीमतों का एक अहम संकेतक माना जाता है।
क्लाइमेट चेंज और एनर्जी मंत्री क्रिस बोवेन ने कहा कि बिजली की कीमतों में यह गिरावट इस बात के साथ मेल खाती है कि ऑस्ट्रेलिया के मुख्य बिजली ग्रिड्स ने 2025 के आखिर में 50 प्रतिशत से ज्यादा बिजली नवीकरणीय ऊर्जा से बनानी शुरू कर दी है। इससे थोक बिजली की कीमतें नीचे आ रही हैं और इसका असर धीरे-धीरे बिलों पर भी दिखने लगा है।
उन्होंने कहा कि ज्यादा नवीकरणीय ऊर्जा और स्टोरेज सिस्टम के आने से कोयले पर निर्भरता कम हो रही है, जिससे बिजली सस्ती होने का दबाव बन रहा है। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एईआर की चेयर क्लेयर सैवेज ने कहा कि थोक बिजली लागत में कमी, कीमतों में कम उतार-चढ़ाव और पवन ऊर्जा व बैटरी जैसी रिन्यूएबल सोर्स से ज्यादा उत्पादन होने की वजह से यह गिरावट आई है। उन्होंने यह भी कहा कि मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष की अनिश्चितता के बावजूद थोक बिजली की कीमतें कम हुई हैं।
नियामक ने एक नया 'सोलर शेयरर ऑफर' भी घोषित किया है। इसके तहत बिजली कंपनियों को ऐसे प्लान देने होंगे, जिनमें स्मार्ट मीटर वाले ग्राहकों को दिन के समय, खासकर दोपहर में तीन घंटे तक मुफ्त बिजली मिलेगी, ताकि लोग ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध ज्यादा सोलर ऊर्जा का बेहतर उपयोग कर सकें।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-12
2026-06-12
Oman Ship Attack: ओमान तट के पास अमेरिकी हमले में तीन भारतीय लापता नाविकों की मौत
2026-06-12
Settebello Attack News: अमेरिका द्वारा ओमान ऑयल टैंकर हमले में तीन भारतीय लापता
2026-06-11
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास फिर समुद्री हादसा! जहाज से उठा धुआं, बढ़ी सुरक्षा चिंताएं
2026-06-11
2026-06-11
US-Iran War: अमेरिकी हमलों के बाद ईरान का पलटवार, बहरीन और कुवैत पर भी हमले, होमुर्ज बंद
2026-06-11
2026-06-10
Pakistan: इस्लामाबाद-मुर्री एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, खाई में गिरी पर्यटकों की वैन, 10 की मौत
2026-06-10
2026-06-10
2026-06-09
2026-06-09
Ebola Virus Outbreak: कांगो में बढ़ रहा इबोला का प्रकोप, 24 घंटे में सामने आए 35 नए मामले
2026-06-09
इराक में बड़ा हादसा! तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 21 की मौत, 19 घायल
2026-06-08
होर्मुज के पास जहाज पर हमला, सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित निकाले गए
2026-06-08