American Singer Mary Milben: अमेरिकी सिंगर और सांस्कृतिक राजदूत मैरी मिलबेन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पीएम नरेंद्र मोदी की आलोचना पर तीखा हमला किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी में प्रधानमंत्री बनने वाली कोई योग्यता नहीं है। दरअसल, अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन की यह टिप्पणी उस वक्त आई जब राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की थी। जिसमें ट्रंप ने दावा किया था कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया। राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी ट्रंप से डरे हुए हैं। आरोप लगाया कि पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को फैसला लेने और यह घोषणा करने की इजाजत देते हैं कि भारत रूसी तेल नहीं खरीदेगा।
इस विवाद के बीच सिंगर मैरी मिलबेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ''प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप से डरते नहीं हैं और वह अमेरिका के साथ अपनी रणनीति पर ध्यान दे रहे हैं। जैसे अमेरिका हमेशा अपने देश के हितों को पहले रखता है, वैसे ही पीएम मोदी भी भारत के हितों के अनुसार ही काम करते हैं। मैं उनकी सराहना करती हूं।'' उन्होंने आगे राहुल गांधी की तुलना करते हुए कहा कि उन्हें ऐसी नेतृत्व शैली समझ में नहीं आती और वह प्रधानमंत्री बनने के लायक नहीं हैं। इस पोस्ट पर कई भारतीय यूजर्स ने मैरी मिलबेन की बातों का समर्थन किया और पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की।
अमेरिकी सिंगर मिलबेन हमेशा से पीएम मोदी के फैन रहे हैं। वह एक कलाकार और सांस्कृतिक राजदूत भी हैं। उनकी मुलाकात पीएम मोदी से जून 2023 में हुई थी, जब प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के दौरे पर थे। उस दौरान उन्होंने रोनाल्ड भवन में भारतीय राष्ट्रगान गाया था। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
Japan Earthquake: जापान में आया 7.5 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी
US Iran Tensions : कीमती धातुओं पर पड़ा अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने का असर, 2 प्रतिशत कम हुईं कीमतें
US Iran Ceasefire : ट्रंप की ईरान को दो टूक, नहीं मानी डील तो हर पावर प्लांट और ब्रिज होंगे तबाह
Strait Of Hormuz से वापस लौटा चीनी जहाज 'Sun Profit' , ईरान ने नहीं दी मंजूरी
Strait of Hormuz: ईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, कहा- बंदरगाहों से वापस भेजें सेना
होर्मुज जलडमरूमध्य खुला, लेकिन तनाव बरकरार: युद्धविराम के बीच बड़ी राहत, वैश्विक बाजारों में हलचल
अमेरिका का सख्त रुख: 26 लोगों पर वीजा बैन, दुश्मन ताकतों पर कड़ा प्रहार