34 साल बाद बंद हुई अमेरिकी एयरलाइन कंपनी Spirit, 17 हजार लोगों की नौकरी संकट में

खबर सार :-
अमेरिकी कंपनी स्पिरिट एयरलाइंस ने 34 साल बाद बंद होने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने सभी उड़ाने रद्द कर दी हैं। दरअसल, ईंधन की बढ़ती कीमतों की वजह से कंपनी वित्तीय संकट से जूझ रही थी।

34 साल बाद बंद हुई अमेरिकी एयरलाइन कंपनी Spirit, 17 हजार लोगों की नौकरी संकट में
खबर विस्तार : -

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट और तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अत्यंत कम लागत वाली अमेरिकी एयरलाइंस कंपनी स्पिरिट एयरलाइन ने 34 साल बाद अपने परिचालन को तुरंत प्रभाव से बंद करने का ऐलान किया है। कंपनी ने अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं और ग्राहक सेवा को बंद कर दिया गया है। 

स्पिरिट एयरलाइंस ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि उसकी सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। व्हाइट हाउस से संभावित बेलआउट न मिल पाने के बाद उसने अपने ऑपरेशन्स को व्यवस्थित तरीके से बंद करना शुरू कर दिया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है। एयरलाइन ने कहा स्पिरिट की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। एयरलाइन के बंद होने से 17 हजार लोगों की नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है।

वित्तीय संकट से जूझ रही थी कंपनी

स्पिरिट एविएशन होल्डिंग्स, इंक, जो स्पिरिट एयरलाइंस की मूल कंपनी है, उसने 500 मिलियन डॉलर की बचाव डील हासिल करने में नाकाम रहने के बाद अपना कामकाज बंद कर दिया है। दरअसल, बढ़ती ईंधन कीमतों और ईरान युद्ध के असर से कंपनी पहले ही वित्तीय संकट और दिवालियापन से जूझ रही थी। इस बंदी से करीब 17 हजार कर्मचारियों की नौकरियों पर असर पड़ सकता है।

टिकटों की कीमतों में बढ़ोतरी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्पिरिट एयरलाइंस ने आज खेद के साथ घोषणा की है कि कंपनी ने अपने परिचालन को व्यवस्थित रूप से बंद करना शुरू कर दिया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है। जिससे टिकटों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है और यात्रियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। इसके नतीजे दिखने लगे हैं, हवाई किराया बढ़ रहा है और दूसरी एयरलाइंस इस बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए आगे आ रही हैं।

अन्य प्रमुख खबरें