अफगानिस्तान में मिनीबस पलटी, एक बच्चे समेत 4 यात्रियों की मौत, कई घायल

खबर सार :-
अफगानिस्तान के वरदक प्रांत में सोमवार को एक मिनीबस पलट गई। हादसे में एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई।
अफगानिस्तान में मिनीबस पलटी, एक बच्चे समेत 4 यात्रियों की मौत, कई घायल
खबर विस्तार : -

काबुल: सोमवार को पूर्वी अफगानिस्तान के वरदक प्रांत में एक मिनीबस के पलटने से एक बच्चे समेत चार यात्रियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ इसरार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि यह जानलेवा हादसा कल दोपहर सैदाबाद जिले में हुआ। इस हादसे में एक बच्चे समेत 4 लोगों की जान चली गई, और चार अन्य घायल हो गए। कुछ घायल यात्रियों की हालत गंभीर है। उसी दिन कुनार प्रांत में हुई एक ऐसी ही घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

पहले भी हुआ हादसा, 18 की मौत

30 मई को सुबह पाकिस्तान से लौट रहे अफगान प्रवासियों को ले जा रहा एक ट्रक पलट गया, जिससे कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 10 बच्चे और पांच महिलाएं शामिल थीं, और दर्जनों लोग घायल हो गए। ट्रक पूर्वी अफगान प्रांत लगमान में एक हाईवे पर पलट गया। अमू टीवी ने बताया कि लगमान में तालिबान के ट्रैफिक डायरेक्टर हबीबुल्लाह मुबारिज के अनुसार, यह घटना लगमान प्रांत के करघई जिले में सुरखाकानू चौराहे के पास मुख्य काबुल-जलालाबाद हाईवे पर हुई।

पाकिस्तान से लौट रहे थे अफगान प्रवासी

पड़ोसी नंगरहार में तालिबान के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि सभी पीड़ित अफगान प्रवासी थे जो हाल ही में पाकिस्तान से लौटे थे। उनके अनुसार, यात्री कुछ देर के लिए कुनार प्रांत में रुके थे और उन्हें काबुल ले जाया जा रहा था, तभी वाहन पलट गया। लगमान में तालिबान गवर्नर के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, "इस दुर्घटना में 18 लोग मारे गए और 35 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नंगरहार के एक मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है।" उत्तरी अफगानिस्तान के फरयाब प्रांत में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 3 मई को एक यात्री वाहन और ट्रक के बीच तेज रफ्तार टक्कर के बाद कम से कम तीन यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई। यह दुर्घटना अंदखोय जिले के बाहरी इलाके में हुई। दुर्घटना के समय, तीनों पीड़ित तेज रफ्तार वाहन में यात्रा कर रहे थे।

 

यह भी पढ़ेंः-पीओके में Pakistan Army का helicopter MI-17 crash: सभी सैन्यकर्मियों की मौत, हादसे को लेकर उठे कई सवाल

अन्य प्रमुख खबरें