Anu Sharma: कौन हैं वायरल गर्ल अनु शर्मा ? जिन्होंने पैलेंटिर में शामिल होने के लिए छोड़ दी गूगल की नौकरी

खबर सार :-
Anu Sharma: अनु शर्मा के Google छोड़कर Palantir Technologies जॉइन करने के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। उनके एजुकेशनल बैकग्राउंड, करियर के सफ़र और इस फ़ैसले के टेक की दुनिया में चर्चा का एक बड़ा विषय क्यों बन जाने के बारे में जानें।

Anu Sharma: कौन हैं वायरल गर्ल अनु शर्मा ? जिन्होंने पैलेंटिर में शामिल होने के लिए छोड़ दी गूगल की नौकरी
खबर विस्तार : -

Anu Sharma Viral Girl: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गुगल (Google) में नौकरी पाना हर किसी का सपना होता है। लेकिन एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने इस सोच को पूरी तरह से बदल दिया है। भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनु शर्मा ने अचानक गूगल में सुरक्षित और हाई पेइंग जॉब छोड़कर पैलेंटिर टेक्नोलॉजीज (Palantir Technologies) जॉइन कर सबको हैरान कर दिया है। अनु के इस फैसले ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है। हर कोई पूछ रहा है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया।

Anu Sharma की पोस्ट हुई वायरल

दरअसल इंजीनियर अनु शर्मा ने अपने करियर में आए इस बदलाव की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। यह पोस्ट देखते ही देखते अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही है। जिस पर बहस छिड़ गई। अनु के पोस्ट पर यूज़र के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ ने उनके करियर पाथ को इंडस्ट्री में आने वाले डेवलपर्स के लिए एक रोल मॉडल कहा। तो कुछ ने इस चर्चा का इस्तेमाल बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में हायरिंग प्रोसेस के नेचर पर कमेंट करने के लिए किया।

 Indian Software Engineer anu sharma

Anu Sharma Viral Girl: कौन हैं  वायरल गर्ल अनु शर्मा

बता दें कि अनु शर्मा एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जिन्होंने इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर विमेन से B.Tech की डिग्री हासिल की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक इंटर्नशिप से की थी। साल 2022 में, उन्होंने X (बेंगलुरु) में इंटर्नशिप की। साल 2023 में उन्होंने Google (हैदराबाद) में काम किया और इनट्यूट (Intuit) में भी अनुभव हासिल किया। साल 2024 में, उन्होंने गुगल में एक फुल-टाइम सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम शुरू किया, जहां उन्होंने करीब एक साल तक काम किया। 

No photo description available.

हाल ही में, उन्होंने Palantir में 'फॉरवर्ड डिप्लॉयड सॉफ्टवेयर इंजीनियर' के तौर पर अपनी नई ज़िम्मेदारी संभाली है। दरअसल पैलेंटिर एक डेटा एनालिटिक्स कंपनी है, जिसकी स्थापना साल 2003 में Peter Thiel और उनके साथियों ने की थी। यह कंपनी सरकारी और डेटा-आधारित प्रोजेक्ट्स पर काम करने में विशेषज्ञता रखती है।

अनु सिर्फ एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ही नहीं, कई क्षेत्रों में सक्रिय

अनु शर्मा सिर्फ़ एक इंजीनियर ही नहीं हैं; वह एक सक्रिय कंटेंट क्रिएटर भी हैं। वह टेक्निकल ब्लॉगिंग करती हैं और AI तथा सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़ी जानकारियां भी साझा करती हैं। इसके अलावा, वह 'DevelopHER 2021' प्रोग्राम और McKinsey के अगली पीढ़ी की महिला नेता प्रोग्राम का हिस्सा रह चुकी हैं।

Who is Anu Sharma

सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स

इतना ही वहीं अनु की सोशल मीडिया पर भी अच्छी-खासी पकड़ है। अनु शर्मा के Instagram पर 230,000 से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स है। जबकि LinkedIn पर भी 238,000 से ज्यादा फ़ॉलोअर्स है।

क्यों चर्चा में हैं अनु शर्मा 

दरअसल अनु शर्मा (Anu Sharma) ने अचानक गूगल की नौकरी छोड़कर पैलेंटिर टेक्नोलॉजीज (Palantir Technologies) जॉइन कर लिया है। उनके इस फ़ैसले से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। लोगों कहना है कि क्या Google जैसी कंपनी में काम करना ही सचमुच करियर का सबसे बड़ा लक्ष्य है? कई लोगों ने उनके इस कदम की तारीफ़ की है और इसे करियर का एक समझदारी भरा फ़ैसला बताया है। एक यूज़र ने लिखा,"इससे पता चलता है कि सही समय पर कोई बड़ा फ़ैसला लेना कितना जरूरी होता है।" एक अन्य ने खिला-  "यही तो असली लीडरशिप है।"

अन्य प्रमुख खबरें