नई दिल्लीः सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सबसे चर्चित मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ऐप व्हाट्सऐप ने अपने फीचर्स में नया बदलाव करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग में कहा है कि नए फीचर्स के साथ यूजर्स ज्यादा से ज्यादा चैनल्स और बिजनेस को आसानी से खोज पाएंगे।
व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स को आगामी बदलावों के बारे में अपने ब्लॉग के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि हम अपने 'अपडेट' टैब के लिए कुछ नए फीचर पेश करने जा रहे हैं। हमने पिछले दो वर्षों में इस टैब को आपके लिए व्हाट्सऐप पर कुछ नया खोजने की जगह बनाने के लिए काम किया है और अब इसे प्रतिदिन 1.5 बिलियन लोग इस्तेमाल करते हैं। हम अपने यूजर्स के उत्साह को देखकर प्रेरित हुए हैं और व्हाट्सऐप पर एडमिन, संगठनों और व्यवसायों की मदद करना चाहते हैं।
ऑफिशियल ब्लॉग में दी गई जानकारी के अनुसार, व्हाट्सऐप ऐप के 'अपडेट' टैब में तीन नए बदलावों को चैनल सब्सक्रिप्शन, प्रमोटेड चैनल और ऐड्स इन स्टेटस के साथ देखा जाएगा। वर्तमान में व्हाट्सऐप पर 'अपडेट्स' टैब पर यूजर को स्टेटस और चैनल्स की सुविधा मिलती है। कंपनी ने कहा है कि इस टैब पर 'चैनल सब्सक्रिप्शन' के साथ यूजर्स अपने पसंदीदा चैनल्स को सब्सक्राइब करने के साथ सपोर्ट कर सकते हैं। वे मंथली फीस के साथ चैनल से एक्सक्लूसिव अपडेट्स पा सकते हैं। यह 2014 में मेटा द्वारा अधिग्रहित किए जाने के बाद से मोनेटाइजेशन को लेकर व्हाट्सऐप का सबसे महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी ने यह भी कहा है कि जब आप डाइरेक्ट्री में देख रहे होंगे तो हम आपको नए चैनल खोजने में मदद करेंगे, जो आपके लिए काफी दिलचस्प हो सकता है।
टैब में पहली बार, एडमिन के पास अपने चैनल की विजिबिलिटी बढ़ाने का एक तरीका होगा। इसी तरह, व्हाट्सऐप की ओर से यूजर्स को स्टेटस में अब ऐड्स भी देखने को मिलेंगे। यदि यूजर्स किसी नए बिजनेस को खोजना चाहते हैं, तो अब वह भी काफी आसान हो जाएगा। स्टेटस में बिजनेस द्वारा प्रचारित किसी प्रोडक्ट या सर्विस को लेकर यूजर आसानी से बिजनेस से बातचीत शुरू कर पाएंगे। व्हाट्सऐप पर पेश होने वाले नए बदलाव 'अपडेट' टैब पर नजर आएंगे, जिसका मतलब हुआ कि यूजर्स को 'चैट्स' टैब के साथ उनकी पर्सनल मैसेजिंग को लेकर किसी तरह की रुकावट या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कंपनी की ओर से इन नए फीचर्स को अभी लॉन्च नहीं किया गया है, बहुत जल्द नए बदलावों को पेश किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Realme 16 5G की भारत में एंट्री: 7000mAh की विशाल बैटरी और धाकड़ फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Oppo A6c International Variant: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ जल्द होगा धमाका
Samsung का बड़ा कदम : Android-iPhone की दूरी खत्म, अब Apple AirDrop से जुड़ा Quick Share
Global Tech Race में भारत की बड़ी छलांगः इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट में 32% की बंपर ग्रोथ
Instagram down: इंस्टाग्राम डाउन होने से लाखों यूजर्स परेशान, शिकायतों के बाद सेवाएं बहाल
AI युग के लिए तैयार हो शिक्षा: PM Modi ने दिया उद्योग-शोध आधारित कैंपस बनाने का मंत्र