Vivo Y50 : चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी विवो ने हाल ही में अपने दो नए 5G-स्मार्टफोन Vivo Y50 5G और Vivo Y50m 5G को चीन के बाजार में लॉन्च कर दिया है। ये दोनों मॉडल China Telecom की वेबसाइट पर पहले ही लीक हो चुके थे, लेकिन अब ऑफिशियली कंपनी की वेबसाइट पर भी सूचीबद्ध हो गए हैं। दोनों फोन में कुछ समानताएं हैं, लेकिन स्टोरेज टेक्नोलॉजी और वैरिएंट के आधार पर इन्हें अलग किया गया है। आइए, इनके स्पेसिफिकेशन पर विस्तार से नजर डालते हैं।
डिस्प्ले और डिजाइन:
Vivo Y50 5G में 6.74-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल है। साथ ही, यह डिवाइस 90Hz रिफ्रेश रेट का समर्थन करता है, जो बेहतर स्क्रॉलिंग और यूजर एक्सपीरियंस देता है।
प्रोसेसर और परफॉरमेंस:
इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 6300 (6nm) चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 GPU दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए एक डिसेंट परफॉरमेंस देता है। डिवाइस Android 15 आधारित OriginOS 5 पर चलता है, जिससे सिस्टम की स्पीड और सुरक्षा बेहतर होती है।
स्टोरेज और मेमोरी:
स्टोरेज के लिए UFS 2.2 तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो डेटा ट्रांसफर और ऐप लोडिंग को तेज बनाता है।
कैमरा सेटअप:
बैटरी और फास्ट चार्जिंग:
फोन में 6000mAh की भारी भरकम बैटरी दी गई है, जिसे 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पैक किया गया है। इसके अलावा, रिवर्स वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है, जिससे आप दूसरे डिवाइसेस को भी चार्ज कर सकते हैं।
अन्य फीचर्स:
विवो Y50m 5G भी लगभग Y50 5G जैसा ही है, लेकिन इसमें eMMC 5.1 स्टोरेज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो UFS 2.2 की तुलना में थोड़ी कम स्पीड देता है। बाकी के सभी स्पेसिफिकेशन जैसे डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी और कैमरा समान ही हैं।
वैरिएंट और स्टोरेज:
| मॉडल | स्टोरेज | कीमत (CNY) | भारतीय रुपये (अनुमानित) |
|---|---|---|---|
| Vivo Y50 5G | 4GB + 128GB | CNY 1,199 | Rs.13,800 |
| 6GB + 128GB | CNY 1,499 | Rs.17,300 | |
| 8GB + 256GB | CNY 1,999 | Rs.23,000 | |
| 12GB + 256GB | CNY 2,299 | Rs.26,500 | |
| Vivo Y50m 5G | 6GB + 128GB | CNY 1,499 | Rs.17,300 |
| 8GB + 256GB | CNY 1,999 | Rs.23,000 | |
| 12GB + 256GB | CNY 2,299 | Rs.26,500 |
रंग विकल्प: दोनों फोन्स डायमंड ब्लैक, एज्योर और प्लैटिनम कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध हैं।
फिलहाल, विवो ने इन दोनों फोन को सिर्फ चीन में लॉन्च हुआ है। भारत या अन्य बाजारों में इनकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Vivo Y50 5G और Y50m 5G बजट सेगमेंट में अच्छे 5G ऑप्शन्स हो सकते हैं, खासकर उन यूजर्स के लिए जो लंबी बैटरी बैकअप और बेहतर परफॉरमेंस चाहते हैं। हालांकि, कैमरा सेटअप थोड़ा बेसिक है, लेकिन अगर कंपनी इन्हें बजट प्राइस पर लाए, तो यह मिड-रेंज के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
UPI पेमेंट का बदलेगा तरीका ! अब बोलते ही झट से ट्रांसफर होंगे पैसे, PhonePe लाया कमाल का फीचर
YouTube Down: बहाल हुई YouTube की सेवाएं, भारत समेत दुनियाभर में अचानक बंद हो गया था यूट्यूब
मुंबई में एप्पल का बड़ा दांव: 26 फरवरी को बोरीवली में खुलेगा छठा स्टोर
एआई से बदलेगी भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीर: 2035 तक 550 अरब डॉलर का संभावित इजाफा
6G में विश्वगुरु बनने की तैयारी: 2030 तक भारत में 1 अरब का आंकड़ा पार करेंगे 5जी यूजर्स
Android 17 Beta 1 की जल्द होगी एंट्री: जानें नया ‘Cinnamon Bun’ कोडनेम और धांसू फीचर्स
भारत ने 'नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स 2025' में लगाई बड़ी छलांग, रैंकिंग में 4 पायदान की सुधार