Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर और अपनी बैटिंग से बड़े-बड़े गेंदबाजों के होश फाख्ता करने वाले Virat Kohli ने आज टेस्ट फॉर्मेंट से संन्यास का ऐलान कर दिया। अब वह सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही खेलते हुए नजर आएंगे। विराट खिलाड़ी जितने बेहतरीन थे, उतने ही बेहतरीन फिटनेस फ्रीक भी थे। वह अपनी फिटनेस से भी हमउम्र खिलाड़ियों को काफी पीछे छोड़ देते हैं। कोहली अपनी फिटनेस को मेंटेन रखने के लिए Fitness Band भी पहनते हैं। हम आपको उनके फिटनेस बैंड की कीमत, उसकी खूबियों के बारे में सारी जानकारी देने वाले हैं।
विराट कोहली WHOOP नाम की कंपनी की फिटनेस बैंड पहनते हैं और उनके हाथों में WHOOP 4.0 Fitness Band अक्सर दिखाई देता है। कंपनी ने इसे खास तौर से उन लोगों के लिए तैयार किया है, जो कि फिटनेस, परफॉर्मेंस और रिकवरी पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं। इसकी फीचर्स कमाल के हैं। इसके जरिए आप 24x7 अपने हेल्थ को मॉनिटर कर सकते हैं और यह बैंड आपके हार्ट रेट, HRV, SpO2 के साथ आपके स्ट्रेस लेवल व स्किन टेंपरेचर को भी मापने का काम करता है।
WHOOP 4.0 Fitness Band की अन्य खासियतों पर गौर करें तो इसमें स्लीप एनालिसिस का फीचर भी यूजर्स को मिलता है। यह फीचर आपके नींद की क्वॉलिटी और उसकी अवधि का काफी गहराई से विश्लेषण करता है, जिससे आपको अपने हेल्थ को मेंटेन करने में काफी मदद मिलती है। वर्कआउट या थकावट से आपका शरीर कितनी जल्दी रिकवर कर लेता है, इसके बारे में यह आपको पूरी जानकारी देता है।
WHOOP 4.0 Fitness Band की प्राइस की बात करें तो 28,990 रूपए की कीमत में आता है। अगर आप भी विराट कोहली के फैन हैं और उनके द्वारा पहने जाने वाले बैंड का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप ई-कॉमर्स साइट्स के साथ ही हूप की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए इसकी खरीद कर सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Realme 16 5G की भारत में एंट्री: 7000mAh की विशाल बैटरी और धाकड़ फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Oppo A6c International Variant: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ जल्द होगा धमाका
Samsung का बड़ा कदम : Android-iPhone की दूरी खत्म, अब Apple AirDrop से जुड़ा Quick Share
Global Tech Race में भारत की बड़ी छलांगः इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट में 32% की बंपर ग्रोथ
Instagram down: इंस्टाग्राम डाउन होने से लाखों यूजर्स परेशान, शिकायतों के बाद सेवाएं बहाल
AI युग के लिए तैयार हो शिक्षा: PM Modi ने दिया उद्योग-शोध आधारित कैंपस बनाने का मंत्र