UIDAI Aadhaar: आधार कार्ड (Aadhaar card) भारत में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाले पहचान पत्रों में से एक है। आधार कार्ड की सरकारी योजनाओं से लेकर बैंकिंग और रोजमर्रा के कामों तक, हर जगह जरूरत पड़ती है। वैसे तो आधार कार्ड UIDAI पोर्टल या DigiLocker ऐप से डाउनलोड किया जाता है। लेकिन अब आपको किसी अन्य वेबसाइड पर जाने की जरूर नहीं है।
अब घर बैठे-बैठे WhatsApp के जरिए इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए आपको सरकार की आधिकारिक MyGov हेल्पडेस्क चैटबॉट सेवा का इस्तेमाल करना होगा। इस सेवा के जरिए यूजर्स बिना कोई अतिरिक्त ऐप इंस्टॉल किए WhatsApp पर सुरक्षित रूप से आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इसका तरीका भी बहुत आसान है। यह तरीका खासकर तब काम आता है जब आप कहीं बाहर गए हों और आपको Aadhaar card की सख्त जरूरत हो। इस तरीके को जानने के बाद, आपको घर बैठे आधार कार्ड की फोटो WhatsApp करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। व्हाट्सएप से आधार डाउनलोड करने के लिए बस इन चीजों की जरूरत पड़ेगा जो नीचे दी गई हैं....
-सबसे पहले अपने मोबइल में +91-9013151515 को "MyGov Helpdesk" नाम से सेव करें।
-अब WhatsApp पर जाएं और इस कॉन्टैक्ट पर चैट शुरू करें।
-सबसे पहले चैट में "नमस्ते" या "Hi" लिखें।
-अब चैटबॉट आपको रिप्लाई करना शुरू कर देगा।
-चैटबॉट के जवाब में आपको कई ऑप्शन दिये जाएंगे।
-दिए गए विकल्पों में से "डिजिलॉकर सेवाएं" (DigiLocker Services) को चुनें।
-आपसे पूछा जाएगा कि क्या आपके पास डिजिलॉकर अकाउंट है। अगर नहीं, तो पहले डिजिलॉकर पर अकाउंट बना लें।
-अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें।
-इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे चैट में डालें।
वेरिफिकेशन पूरा होते ही, चैटबॉट आपको डिजिलॉकर (DigiLocker) में मौजूद सभी दस्तावेज दिखाई देने लगेंगे।
-अब इनमें से आधार कार्ड को सेलेक्ट करें
-जैसे ही आधार कार्ड सेलेक्ट करेंगे कुछ ही सेकंड में, आपका आधार कार्ड PDF फॉर्मेट में WhatsApp चैट पर उपलब्ध हो जाएगा।
-आप इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि इस चैटबॉट का एक और फायदा यह है कि अगर आपके फोन में DigiLocker या M-Aadhaar ऐप नहीं है, तब भी आप इससे बात करके अपना आधार कार्ड (Aadhaar Card) डाउनलोड कर सकते हैं। यह तरीका आपको मुश्किल स्थिति में पड़ने से बचा सकता है। इसके लिए आपको UIDAI पोर्टल पर भी नहीं जाना पड़ेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
UPI पेमेंट का बदलेगा तरीका ! अब बोलते ही झट से ट्रांसफर होंगे पैसे, PhonePe लाया कमाल का फीचर
YouTube Down: बहाल हुई YouTube की सेवाएं, भारत समेत दुनियाभर में अचानक बंद हो गया था यूट्यूब
मुंबई में एप्पल का बड़ा दांव: 26 फरवरी को बोरीवली में खुलेगा छठा स्टोर
एआई से बदलेगी भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीर: 2035 तक 550 अरब डॉलर का संभावित इजाफा
6G में विश्वगुरु बनने की तैयारी: 2030 तक भारत में 1 अरब का आंकड़ा पार करेंगे 5जी यूजर्स
Android 17 Beta 1 की जल्द होगी एंट्री: जानें नया ‘Cinnamon Bun’ कोडनेम और धांसू फीचर्स
भारत ने 'नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स 2025' में लगाई बड़ी छलांग, रैंकिंग में 4 पायदान की सुधार
सॉवरेन एआई में भारत की बड़ी छलांग, स्वदेशी एआई मॉडल से वैश्विक मंच पर बनेगी भारत की अलग पहचान
UPI India: सिंगापुर से फ्रांस तक भारत का डिजिटल डंका: आठ से अधिक देशों में लाइव हुआ यूपीआई