Social Media Platform Bluesky : अगर आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूजर हैं और आपका अकाउंट वेरिफाइड नहीं है तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को टक्कर देने वाले Bluesky ने अपने यूजर्स के लिए यह सुविधा शुरू की है। वह लोगों को बिल्कुल मुफ्त में ब्लू टिक वेरिफेशन दे रहा है और इसके लिए आपको किसी भी प्रकार की कोई पेमेंट नहीं करनी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Bluesky ने नया ब्लू चेक वेरीफिकेशन लॉन्च किया है। यह टिक प्लेटफॉर्म पर इस बात को वेरीफाइड करता है कि कौन सा अकाउंट वैध है और कौन सा अकाउंट फेक है। हालांकि, ब्लूस्काई नए अकाउंट को वेरीफाइड नहीं करेगा लेकिन कहा जा रहा है कि आने वाले समय में इस सर्विस को शुरू किया जा सकता है। प्लेटफॉर्म पर जो पुराने अकाउंट हैं, उन्हें ब्लूस्काई की टीम वेरिफिकेशन करके ऑथेंसिटी को चेक करेगी, उसके बाद बाद ही अकाउंट को ब्लू टिक दिया जाएगा।
दुनिया के सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से X पर अगर आप अपने अकाउंट को ब्लू टिक वेरिफाइड कराना चाहते हैं तो उसके लिए आपको पेमेंट करनी पड़ती है। इसके लिए कंपनी ने सब्सक्रिप्शन प्लान भी लॉन्च कर रखा है और इसके लिए यूजर्स को मंथली या एनुअल चार्ज देना ही होता है। कहा जा रहा है कि Bluesky के फ्री ब्लू टिक देने के प्लान से एक्स को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। हालांकि, इस फैसले का क्या असर होता है, यह तो आने वाले समय ही बताएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Realme 16 5G की भारत में एंट्री: 7000mAh की विशाल बैटरी और धाकड़ फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Oppo A6c International Variant: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ जल्द होगा धमाका
Samsung का बड़ा कदम : Android-iPhone की दूरी खत्म, अब Apple AirDrop से जुड़ा Quick Share
Global Tech Race में भारत की बड़ी छलांगः इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट में 32% की बंपर ग्रोथ
Instagram down: इंस्टाग्राम डाउन होने से लाखों यूजर्स परेशान, शिकायतों के बाद सेवाएं बहाल
AI युग के लिए तैयार हो शिक्षा: PM Modi ने दिया उद्योग-शोध आधारित कैंपस बनाने का मंत्र