Sony WF-1000XM6 Earbuds Leak: Sony के ऑडियो प्रोडक्ट्स को लेकर टेक प्रेमियों में हमेशा खास उत्साह रहता है। हाल ही में कंपनी ने LinkBuds Clip को पेश किया, लेकिन असली चर्चा Sony की WF-1000X सीरीज के अगले फ्लैगशिप मॉडल को लेकर चल रही थी। अब इसी बीच Sony WF-1000XM6 earbuds leak के जरिए पहली बार इन प्रीमियम ईयरबड्स की झलक और संभावित कीमत सामने आई है। Sony WF-1000XM6 को लेकर यह जानकारी एक थाईलैंड स्थित ऑनलाइन रिटेलर की लिस्टिंग से सामने आई थी, जिसे बाद में हटा लिया गया। हालांकि, हटने से पहले ही इस लिस्टिंग ने टेक जगत में हलचल मचा दी। इस लीक में WF-1000XM6 के डिज़ाइन, रंग विकल्प और कीमत से जुड़ी अहम जानकारियाँ देखने को मिलीं, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि Sony जल्द ही अपने नए फ्लैगशिप ईयरबड्स लॉन्च कर सकती है।
लीक इमेज के मुताबिक, Sony WF-1000XM6 ईयरबड्स अपने पिछले मॉडल XM5 की तुलना में थोड़े ज्यादा चौड़े नज़र आते हैं। इसके साथ ही इनमें ऑल-मैट फिनिश दी गई है, जो इन्हें ज्यादा प्रीमियम लुक देती है। अतिरिक्त ग्रिल और माइक्रोफोन अपग्रेड : ईयरबड्स की बॉडी पर एक दूसरी ग्रिल भी दिखाई देती है। माना जा रहा है कि इसके भीतर एक अतिरिक्त एक्सटर्नल माइक्रोफोन हो सकता है। अगर यह अनुमान सही साबित होता है, तो हर ईयरबड में 3 एक्सटर्नल माइक्रोफोन के साथ 1 इंटरनल माइक्रोफोन यानी कुल 4 माइक्रोफोन प्रति ईयरबड। गौरतलब है कि मौजूदा WF-1000XM5 मॉडल में प्रति ईयरबड 3 माइक्रोफोन दिए गए थे। हालांकि लिस्टिंग में पूरे स्पेसिफिकेशंस नहीं दिए गए, लेकिन यह पुष्टि ज़रूर हुई है कि Sony WF-1000XM6 को IPX4 रेटिंग मिलेगी। यानी पसीने और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षा। इनमें फोम ईयर टिप्स दी जाएंगी, जो पहले के मॉडल की तरह बेहतर नॉइज़ आइसोलेशन में मदद करेंगी। लीक के अनुसार, WF-1000XM6 का चार्जिंग केस अब Rounded rectangular prism शेप में पूरी तरह मैट फिनिश के साथ आएगा। चार्जिंग केस और ईयरबड्स को कम से कम दो रंगों काला और सिल्वर में पेश किया जा सकता है।
थाई रिटेलर की लिस्टिंग में Sony WF-1000XM6 की कीमत THB 11,990 बताई गई थी, जो भारतीय मुद्रा में मोटे तौर पर 34,000 के आस-पास होगी जो काफ़ी प्रीमियम सेगमेंट में आती है। इससे साफ है कि नया मॉडल पहले से थोड़ा महंगा हो सकता है। हालांकि Sony ने अभी तक WF-1000XM6 को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन किसी रिटेलर लिस्टिंग में इसका सामने आना इस बात का इशारा करता है कि Sony का अगला फ्लैगशिप ईयरबड्स जल्द लॉन्च हो सकता है। आने वाले हफ्तों में कंपनी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आ सकती है। Sony WF-1000XM6 earbuds leak से यह साफ हो गया है कि Sony अपने प्रीमियम ऑडियो सेगमेंट में एक और दमदार प्रोडक्ट लाने की तैयारी में है। नया डिज़ाइन, बेहतर माइक्रोफोन सेटअप, IPX4 रेटिंग और प्रीमियम कीमत-ये सभी संकेत करते हैं कि यह ईयरबड्स हाई-एंड यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Netflix New Feature: सीरीज का ट्रेलर बदला रील में, नेटफ्लिक्स का नया फीचर्स
भारत पर Apple का बड़ा दांव: Tim Cook बोले- iPhone 17 की सफलता से चमका एप्पल, सबसे बड़ा मौका अभी बाकी
55 dB ANC और 54 घंटे बैटरी वाले One Plus ईयरबड्स लॉन्च, कीमत भी किफायती
Xiaomi Android 17 Update : Xiaomi 17 और 15T Pro के लिए Android 17 का रास्ता साफ, जानें क्या है खास
Samsung Galaxy S27 Camera Redesign: क्या इस बार मिलेगा मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट?
iQOO new smartphone leaks : 8,000mAh की विशाल बैटरी और 200MP कैमरे वाला स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च
वैश्विक अर्थव्यवस्था पर IMF की चेतावनीः AI रेवोल्यूशन जारी, पर ग्लोबल प्रोडक्टिविटी अभी भी सुस्त
Realme 16 5G की भारत में एंट्री: 7000mAh की विशाल बैटरी और धाकड़ फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Oppo A6c International Variant: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ जल्द होगा धमाका