वीडियो गेम इंडस्ट्री में छंटनी का प्रमुख केंद्र बना अमेरिका, वैश्विक स्तर पर गेमिंग इंडस्ट्री में छंटनी का दौर जारी, इस वर्ष अब तक 3700 कर्मचारी गंवा चुके नौकरी
खबर सार :-
वैश्विक स्तर पर वीडियो गेम इंडस्ट्री में छंटनी का दौर जारी है। 2026 में अब तक 3700 कर्मचारी नौकरी गंवा चुके हैं। ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की रिपोर्ट के अनुसार बिना पुष्टि वाली कटौतियों व स्टूडियो बंद होने वाली घटनाओं को भी जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा 4000 के पार पहुंच जाएगा। 2026 में वीडियो गेम इंडस्ट्री में नौकरियों की कटौती का प्रमुख केंद्र अमेरिका बना हुआ है। जहां पर 2,153 नौकरियां खत्म की गईं।
खबर विस्तार : -
Video Game Industry : वैश्विक स्तर पर वीडियो गेम इंडस्ट्री में छंटनी का दौर जारी है और 2026 में अब तक करीब 3,700 कर्मचारी अपनी नौकरी खो चुके हैं। यह जानकारी शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
वीडियो गेम इंडस्ट्री में नौकरियों की कटौती का मुख्य केंद्र बना हुआ है अमेरिका
ट्रेडिंगप्लेटफॉर्म की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर वेरिफाइड छंटनी में बिना पुष्टि वाली कटौतियां और स्टूडियो बंद होने की घटनाओं को भी जोड़ दिया जाए, तो दुनिया भर के गेमिंग स्टूडियो में कुल छंटनी की संख्या 4,000 से ज्यादा है। रिपोर्ट में ऐसे आंकड़े दिए गए हैं जिनसे पता चलता है कि जून में पूरे टेक्नोलॉजी सेक्टर में छंटनी का आंकड़ा कम से कम 1,43,378 तक पहुंच गया था। 2026 में वीडियो गेम इंडस्ट्री में नौकरियों की कटौती का मुख्य केंद्र अमेरिका बना हुआ है, जहां 2,153 नौकरियां खत्म की गईं, जो दुनिया भर में हुई कुल कटौती का लगभग 58.2 प्रतिशत है।
'एपिक गेम्स' ने खत्म की सबसे अधिक 1,000 लोगों की नौकरी
सबसे बड़ी कटौती की घोषणा 'फोर्टनाइट' और 'अनरियल इंजन' बनाने वाली कंपनी 'एपिक गेम्स' ने की। इसने लगभग 1,000 लोगों की नौकरी खत्म की, जो वीडियो गेम इंडस्ट्री में अब तक की सबसे बड़ी कटौतियों में से एक है। 'हेलो' और 'डेस्टिनी' बनाने वाले स्टूडियो 'बंजी' ने लगभग 400 लोगों की नौकरी खत्म करने की योजना की घोषणा की, जबकि कई अन्य स्थापित डेवलपर्स और पब्लिशर्स ने भी साल भर में छोटी-छोटी कटौतियों की घोषणा की। फ्रांस पर भी इसका बुरा असर पड़ा, जहां चार गेम कंपनियों में सैकड़ों नौकरियां खत्म हुईं। 'यूबीसॉफ्ट' ने बड़े पैमाने पर रीस्ट्रक्चरिंग के तहत कई स्टूडियो में लगभग 680 लोगों की नौकरी खत्म करने की घोषणा की।
गेमिंग सेक्टर में हुई कटौतियों से कई स्टूडियो पूरी तरह से बंद
कनाडा में गेमिंग सेक्टर में कम से कम 257 लोगों की नौकरी खत्म हुई, जिसमें एक बड़े एएए प्रोजेक्ट के रद्द होने के बाद 'इडोस-मॉन्ट्रियल' में 124 लोगों की नौकरी जाना भी शामिल है। 2026 में गेमिंग सेक्टर में हुई कई कटौतियां सिर्फ कर्मचारियों की संख्या कम करने तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि इनके कारण कई स्टूडियो पूरी तरह से बंद हो गए। क्लाउड और एसएएएस कंपनियों ने 2026 में लगभग 31,900 नौकरियां खत्म कीं, जबकि ई-कॉमर्स कंपनियों ने लगभग 21,000 और आईटी सर्विस कंपनियों ने 16,700 से अधिक पद खत्म किए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर प्रोवाइडर और फिनटेक कंपनियों ने भी 10,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Samsung Galaxy S27 सीरीज: रैम, स्टोरेज और बैटरी से जुड़े नए लीक्स सामने आए
2026-09-23
-
वीवो एक्स500 सीरीज की यूरोप में लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स घोषित
2026-09-22
-
Xiaomi 18 Pro सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स और सैंपल हुए जारी
2026-09-22
-
Google पर €403 मिलियन जुर्माना, लोकेशन डेटा पर EU की बड़ी कार्रवाई
2026-09-21
-
Google Pixel 11 vs 11 Pro: कीमत और फीचर्स की तुलना
2026-09-21
-
iPhone 18 Pro सीरीज के लिए Apple स्टोर पर लगी ग्राहकों की भीड़
2026-09-18
-
सेमीकंडक्टर पावरहाउस बनता भारत: ग्लोबल कंपनियों का बढ़ा भरोसा
2026-09-17
-
iPhone 18 Pro Max चार्जिंग स्पीड और फीचर्स - पूरी जानकारी
2026-09-17
-
Redmi Note 17 Pro और Pro Max भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
2026-09-16
-
Oppo Find X10 Series Launch: ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज इस दिन होगी लॉन्च
2026-09-14
-
Realme 16 Pro Harry Potter Edition के खास फीचर्स कन्फर्म
2026-09-12
-
iQOO 16 का डिज़ाइन सामने आया: iQOO Pad Ultra के साथ इस महीने लॉन्च होगा
2026-09-11
-
एप्पल ने आईफोन 17 और 16 की कीमतें बढ़ाईं, जानिए नए दाम
2026-09-10
-
iPhone 18 Pro Max Video Leak: लॉन्च से पहले डार्क चेरी और ब्लू रंग में दिखे नए फोन
2026-09-07
-
वीवो X500 कैमरा स्पेसिफिकेशन्स आधिकारिक रूप से जारी
2026-09-03