Samsung Galaxy Z Fold 6 Smartphone: Foldable स्मार्टफोन लोगों को काफी पसंद आते हैं और इस मामले में Samsung कंपनी का कोई सानी नही है। जल्द ही एप्पल भी अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में अगर आप किसी अच्छे फोल्डेबल फोन की तलाश में है और उसे कम कीमत पर खरीदना चाहते हैं तो इस समय Samsung Galaxy Zed Fold 6 Smartphone को खरीदने का आपके पास अच्छा मौका है।
Samsung Galaxy Zed Fold 6 Smartphone पर इस समय ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर बंपर डील मिल रही है। इस फोन का 12जीबी रैम अैर 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,26,297 रूपए की कीमत पर लिस्ट किया गया है। Bank Offer की बात करें तो अगर आप एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो अपको 3,250 रूपए का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह से अपने लॉन्च कीमत के हिसाब से यह फोल्डेबल स्मार्टफोन 41,952 रूपए सस्ता मिल रहा है। बता दें कि जब यह फोन लॉन्च किया गया था, उस समय इसकी कीमत 1,64,999 रूपए रखी गई थी।
Samsung Galaxy Zed Fold 6 Smartphone के फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें आपको 6.3 इंच की एचडी प्लस डायनामिक अमोल्ड 2एक्स एक्सटर्नल डिस्प्ले और इंटरनल में 7.6 इंच की क्यूएक्सजीए प्लस डायनमिक अमोल्ड 2एक्स इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले दी गई है। इसमें काफी दमदार प्रोसेसर ऑफर किया गया है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया गया है और यह एंड्रॉयड14 पर काम करता है। इसमें 4,400mAH की बैटरी 25 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Realme 16 5G की भारत में एंट्री: 7000mAh की विशाल बैटरी और धाकड़ फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Oppo A6c International Variant: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ जल्द होगा धमाका
Samsung का बड़ा कदम : Android-iPhone की दूरी खत्म, अब Apple AirDrop से जुड़ा Quick Share
Global Tech Race में भारत की बड़ी छलांगः इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट में 32% की बंपर ग्रोथ
Instagram down: इंस्टाग्राम डाउन होने से लाखों यूजर्स परेशान, शिकायतों के बाद सेवाएं बहाल
AI युग के लिए तैयार हो शिक्षा: PM Modi ने दिया उद्योग-शोध आधारित कैंपस बनाने का मंत्र