Reliance Jio Recharge Plan: टेलीकॉम कंपनियों के पास तमाम सारे रिचार्ज प्लान मौजूद हैं लेकिन कीमत में अधिक होने की वजह से लोग लॉन्ग टाइम वैलिडिटी वाले प्लान लेने से कतराते हैं। हालांकि, Reliance Jio के पोर्टफोलिया में यूजर्स के लिए कई लॉन्ग टाइम वैलिडिटी प्लान किफायती कीमत पर मौजूद हैं। अगर आपको ज्यादा Data की जरूरत होती है और आप लंबे समय तक रिचार्ज के झंझट से मुक्ति चाहते हैं तो हम आपके लिए धांसू प्लान की जानकारी लेकर आए हैं।
हम Reliance Jio के जिस रिचार्ज प्लान की बात कर रहे हैं, उसकी वैधता 90 दिनों तक की है। इसे आप माई जियो ऐप, जियो ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही यूपीआई पेमेंट वाले ऐप के जरिए अपने मोबाइल में रिचार्ज कर सकते हैं। इसके लिए आपको 899 रूपए की रकम खर्च करनी होगी। इसमें आपको पूरे तीन महीने यानी 90 दिनों तक की वैलिडिटी मिलती है।
Reliance Jio के इस प्लान की खासियत यह है कि इसमें कंपनी भर-भर कर डेटा ऑफर कर रही है। 90 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान में आपको 180 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है लेकिन कंपनी इसके साथ यूजर्स को 20 जीबी डेटा फ्री में दे रही है। इस तरह आपको कुल 200 GB डेटा का यूज करने का ऑप्शन मिल रहा है।
Reliance Jio के 899 रूपए वाले प्लान में 90 दिनों की वैलिडिटी और 200 जीबी डेटा के साथ रोजाना 100 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का भी मजा मिलता है। एक और खास बात है कि इसी पैसे में आपको 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ जियोहॉटस्टार का एक्सेस भी मिल रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Realme 16 5G की भारत में एंट्री: 7000mAh की विशाल बैटरी और धाकड़ फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Oppo A6c International Variant: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ जल्द होगा धमाका
Samsung का बड़ा कदम : Android-iPhone की दूरी खत्म, अब Apple AirDrop से जुड़ा Quick Share
Global Tech Race में भारत की बड़ी छलांगः इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट में 32% की बंपर ग्रोथ
Instagram down: इंस्टाग्राम डाउन होने से लाखों यूजर्स परेशान, शिकायतों के बाद सेवाएं बहाल
AI युग के लिए तैयार हो शिक्षा: PM Modi ने दिया उद्योग-शोध आधारित कैंपस बनाने का मंत्र