नई दिल्लीः स्मार्टफोन निर्माता Oneplus ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है ज्यादा गहराई से जोड़ा है, जो यूज़र्स को और भी ज्यादा स्मार्ट और सहज अनुभव प्रदान करेगा। OxygenOS अपडेट न केवल Android 16 पर आधारित होगा। बल्कि इसमें Google Gemini AI का एकीकरण भी किया जाएगा। यह एआई यूज़र्स के स्क्रीनशॉट्स को पढ़कर यात्रा योजना जैसे कार्यों में मदद कर सकेगा। हालांकि OnePlus ने अभी तक फीचर्स की पूरी सूची जारी नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, नए अपडेट में लॉकस्क्रीन विजेट, नए आइकन, बेहतर ऐनिमेशन और नवीन सेटिंग्स पैनल जैसे कई विज़ुअल अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।
जहां तक डिवाइस की बात है, शुरुआत में यह अपडेट OnePlus 13, OnePlus 13R और OnePlus 13s पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद यह OnePlus 12, 11 सीरीज़ और अन्य पुराने फ्लैगशिप व Nord सीरीज़ जैसे मिड-रेंज फोन्स पर रोलआउट किया जाएगा। यह भी ध्यान देने योग्य है कि यह अपडेट Nord CE 4, Nord CE 4 Lite और Nord 3 के लिए अंतिम प्रमुख सॉफ़्टवेयर अपडेट हो सकता है, क्योंकि इन डिवाइसेस के लिए निर्धारित अपडेट चक्र अब समाप्त हो रहा है।
OnePlus का अगला बड़ा सॉफ़्टवेयर अपडेट OxygenOS 16, सिर्फ विज़ुअल बदलाव ही नहीं, बल्कि उन्नत AI इंटीग्रेशन के साथ एक नया अनुभव भी लेकर आ रहा है। इस बार यूज़र्स को मिलेगा एक नया AI हब, Mind Space, जिसमें Google Gemini का गहरा इंटीग्रेशन किया गया है।
Gemini अब OnePlus के नए Mind Space हब का हिस्सा होगा, जिससे यूज़र्स अपनी सेव की गई जानकारी का इस्तेमाल करते हुए स्मार्ट कमांड दे सकेंगे। उदाहरण के लिए, यदि कोई यूज़र अपने टिकट्स, होटल बुकिंग या अन्य ट्रैवल डिटेल्स Mind Space में सेव करता है, तो वह बस एक कमांड देकर Gemini से 'पेरिस के लिए 5 दिन की ट्रिप प्लान करो' कह सकता है। इसके बाद, AI उसी सेव की गई जानकारी के आधार पर पूरी ट्रिप का प्लान तैयार कर देगा।
Mind Space दरअसल OnePlus का एक उन्नत AI फीचर हब है, जो सबसे पहले OnePlus 13s स्मार्टफोन में देखने को मिला था। यह AI Plus Mind Suite का हिस्सा है, जो यूज़र्स को “प्लस की” दबाने या तीन-उंगली स्वाइप जैसी आसान जेस्चर्स से कोई भी ज़रूरी जानकारी सेव करने की सुविधा देता है, जैसे कि इवेंट डिटेल्स, रिज़र्वेशन, टिकट या रिमाइंडर्स।
Mind Space में सेव की गई जानकारी न सिर्फ ऑर्गनाइज़ रहती है, बल्कि AI उसे खुद पढ़कर समझता है, उसे वर्गीकृत करता है और ज़रूरत पड़ने पर ऑटोमेटिक एक्शन भी ले सकता है। उदाहरण के लिए, किसी इमेज में दिख रही तारीख़ को पहचानकर वह उसे अपने आप कैलेंडर में जोड़ सकता है।
OxygenOS 16 में यूज़र्स को एक नया फुल-स्क्रीन ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले (Always-On Display) फीचर मिलने की संभावना है। यह अपडेट यूज़र्स को लॉकस्क्रीन पर ही पूरी डिस्प्ले में ज़्यादा जानकारी देखने की सुविधा देगा, जिससे बिना फोन अनलॉक किए ही ज़रूरी डिटेल्स सामने होंगी।
इसके अलावा, डिजाइन के स्तर पर भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। उम्मीद की जा रही है कि OxygenOS 16 का यूज़र इंटरफेस (UI) अब Apple iOS 26 के 'Liquid Glass' डिज़ाइन से प्रेरित होकर और भी ज्यादा प्रीमियम दिखेगा। यूआई में ग्लास जैसा ट्रांसपेरेंट लुक, लेयर्ड विज़ुअल इफेक्ट्स और स्मूथ ऐनिमेशन जैसी खूबियाँ शामिल हो सकती हैं, जिससे OnePlus डिवाइस और भी आकर्षक महसूस होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
UPI पेमेंट का बदलेगा तरीका ! अब बोलते ही झट से ट्रांसफर होंगे पैसे, PhonePe लाया कमाल का फीचर
YouTube Down: बहाल हुई YouTube की सेवाएं, भारत समेत दुनियाभर में अचानक बंद हो गया था यूट्यूब
मुंबई में एप्पल का बड़ा दांव: 26 फरवरी को बोरीवली में खुलेगा छठा स्टोर
एआई से बदलेगी भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीर: 2035 तक 550 अरब डॉलर का संभावित इजाफा
6G में विश्वगुरु बनने की तैयारी: 2030 तक भारत में 1 अरब का आंकड़ा पार करेंगे 5जी यूजर्स
Android 17 Beta 1 की जल्द होगी एंट्री: जानें नया ‘Cinnamon Bun’ कोडनेम और धांसू फीचर्स
भारत ने 'नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स 2025' में लगाई बड़ी छलांग, रैंकिंग में 4 पायदान की सुधार
सॉवरेन एआई में भारत की बड़ी छलांग, स्वदेशी एआई मॉडल से वैश्विक मंच पर बनेगी भारत की अलग पहचान
UPI India: सिंगापुर से फ्रांस तक भारत का डिजिटल डंका: आठ से अधिक देशों में लाइव हुआ यूपीआई