लॉन्च हुआ ChatGPT 4.1, उलझे और अधूरे सवालों का भी मिनटों में मिलेगा जवाब
खबर सार :-
मार्केट में लगातार Artificial Intelligence को लेकर कंपटीशन बढ़ता जा रहा है और तमाम कंपनियां नए-नए फीचर्स से लैस एआई लॉन्च कर रही है। हालांकि, अभी भी मार्केट में OpenAI का दबदबा बरकरार है और वह लगातार अपने पॉपुलर चैटजीपीटी एआई को बेहतर बना रही है।
खबर विस्तार : -
ChatGPT 4.1: मार्केट में लगातार Artificial Intelligence को लेकर कंपटीशन बढ़ता जा रहा है और तमाम कंपनियां नए-नए फीचर्स से लैस AI लॉन्च कर रही है। हालांकि, अभी भी मार्केट में OpenAI का दबदबा बरकरार है और वह लगातार अपने पॉपुलर चैटजीपीटी एआई को बेहतर बना रही है। अब ओपेनएआई ने ChatGPT 4.1 को लॉन्च कर दिया है, जो कि बेहतरीन फीचर्स से लैस है और आपके उलझे व अधूरे सवालां का जवाब भी बिल्कुल सटीक तरीके से देने में सक्षम है।
ये सीरीज हुई लॉन्च
ओपेनएआई ने ChatGPT 4.1 सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें GPT 4.1, GPT 4.1 Mini और जीपीटी 4.1 Nano शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि लॉन्च की गई नई सीरीज में पहले की अपेक्षा लंबे सवालों और कंटेंट को समझने की काबिलियत और अधिक बढ़ गई है। इसके अलावा कोडिंग क्षमता में भी व्यापक सुधार किया गया है।
फीचर्स
ChatGPT 4.1 सीरीज की लॉन्चिंग के बाद कंपनी का दावा है कि यह पहले की अपेक्षा अधिक समझदार हो गया है। अब यह यूजर्स के सवालों को अच्छे तरीके से समझता है और उसका स्मार्ट तरीके से जवाब भी देता है। अगर यूजर थोड़े उलझे हुए या फिर अधूरे सवाल भी पूछते हैं तो यह अब पहले से बेहतर जवाब दे सकेगा। OpenAI द्वारा लॉन्च किए गए पहले के वर्जन सवाल के उलझे होने या अधूरे होने पर जवाब देने से साफ मना कर देते थे लेकिन अब कंपनी का दावा है कि नई सीरीज ज्यादा यूजर फ्रेंडली होने वाली है।
चुटकियों में समझ लेगा लंबा कंटेंट
ChatGPT 4.1 को लेकर कंपनी का दावा है कि अब यह यूजर्स द्वारा दिए जाने वाले लंबे कंटेंट को चुटकियों में समझ लेगा। पहले इस एआई को लंबे कंटेंट समझने में मुश्किल होती थी। ओपेनएआई ने इसमें काफी सुधार किया है, जिससे यह किसी बड़े दस्तावेज, रिपोर्ट या फिर किसी स्क्रिप्ट को को बेहतर तरीके से समझ कर जवाब दे सकेगा। कंपनी तो यह भी दावा कर रही है कि यूजर ChatGPT 4.1 को कोई किताब भी प्रोसेस करने के लिए दे सकते हैं। इसका भी जवाब सटीक तरीके से देने में यह पूरी तरह सक्षम होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
21 किमी की ऊंचाई पर DRDO की बड़ी उड़ान, स्वदेशी HAPS का सफल टेस्ट
2026-10-06
-
डेटा सेंटर बूम में बढ़े खतरे, बिजली से साइबर सुरक्षा तक चुनौती
2026-10-06
-
vivo Y32 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
2026-10-06
-
vivo V80 भारत में पेश, जानिए कैमरे और बड़ी बैटरी के सभी फीचर्स
2026-10-06
-
Huawei Mate 90 Pro Max लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत
2026-10-01
-
vivo X Fold6: यूरोप में कीमत और फीचर्स लीक, जल्द वैश्विक लॉन्च
2026-09-30
-
शाओमी 18 के स्पेसिफिकेशन लीक, मिल सकता है डुअल 200MP कैमरा
2026-09-29
-
vivo X Fold 6 के वैश्विक और भारतीय लॉन्च की तारीख लीक
2026-09-28
-
वीवो Y600i स्मार्टफोन 8000mAh बैटरी के साथ चीन में लॉन्च
2026-09-25
-
vivo V80 Launch in India: विवो वी80 भारत में 6 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स
2026-09-24
-
Samsung Galaxy S27 सीरीज: रैम, स्टोरेज और बैटरी से जुड़े नए लीक्स सामने आए
2026-09-23
-
वीवो एक्स500 सीरीज की यूरोप में लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स घोषित
2026-09-22
-
Xiaomi 18 Pro सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स और सैंपल हुए जारी
2026-09-22
-
Google पर €403 मिलियन जुर्माना, लोकेशन डेटा पर EU की बड़ी कार्रवाई
2026-09-21
-
Google Pixel 11 vs 11 Pro: कीमत और फीचर्स की तुलना
2026-09-21