Netflix New Feature: सीरीज का ट्रेलर बदला रील में, नेटफ्लिक्स का नया फीचर्स

खबर सार :-
Netflix New Feature: ओटीटी प्लेटफार्म यूजर्स के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। अब आपको किसी भी मूवी या सीरीज का ट्रेलर देखने के लिए किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। Netflix के नए फीचर्स ने ट्रेलर को इंस्टा के रील में बदल दिया है।

Netflix New Feature: सीरीज का ट्रेलर बदला रील में, नेटफ्लिक्स का नया फीचर्स
खबर विस्तार : -

 Netflix New Feature: ओटीटी पर मूवी और सीरीज देखने वाले यूजर्स को Netflix  के नए फीचर्स ने बड़ा तोहफा दिया है। अब प्लेटफार्म पर सीरीज का ट्रेलर शार्ट वीडियो कंटेंट में दिखेगा। इससे आपको अपनी पसंदीदा मूवी या सीरीज देखने के लिए बस एक क्लिक करना होगा और आपकी पसंदीदा मूवी को सिलेक्ट करना आसान हो जाएगा। 

 Netflix New Feature:

नेटफ्लिक्स ने एक ऐसा फीचर्स लॉन्च किया है, जो ओटीटी प्लेटफार्म पर इंस्टा जैसा क्लिकेबल शार्ट में दिखने वाला ट्रेलर बनाया है। कंपनी ने अपने मोबाइल ऐप के लिए एक नया अपडेट जारी कर यूजर्स को बड़ी राहत दी है। इसमें एक नया क्लिप एड किया गया है, जो वर्टिकल वीडियो फीड है, जो आपको बिल्कुल 2016 में सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग एप्प टिक-टॉक का फील देगा। इसके जरिए आप अपने फोन पर शॉर्ट-फार्म कंटेंट देख सकते हैं। इसे भारत के अलावा कई और देशों में अपडेट किया गया है। इस फीचर्स की मदद से आपको कंटेंट को खोजने में काफी मदद मिलेगी। 

1 मई से लॉन्च

नेटफ्लिक्स की यह फीचर्स 1 मई से लॉन्च कर दी गई है। यह नई विशेषता सबसे ज्यादा और आम समस्या स्ट्रीमिंग से जुड़ी परेशानी को दूर करेगा। ज्यादातक यूजर्स किसी मूवी को देखने के बजाय यह तय करने में समय गवां देते हैं कि आखिर उन्हें देखना क्या है। यह समस्या काफी आम है, लेकिन इसमें आपका काफी समय बेकार चला जाता है। इस नए क्लिप्स के फीचर्स में आपको सीरीज, फिल्म और शार्ट के प्रीव्यू दिख जाएगें और ये ज्यादातर आपकी पसंद से जुड़ा होगा। 

क्लिप आपके फोन में कैसे काम करेगा

इस फीचर को नेटफ्लिक्स पर मौजूद हर जानकारी के लिए एक पर्सनलाइज्ड 'हाइलाइट रील' की  तरह समझ सकते हैं। यह क्लिप आपको वर्टिकल में दिख जाएगा। और ऐप में सीधे फीड से एक्शन ले सकते हैं। आप चाहें तो उसे अपनी वॉच-लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। साथ ही इसमें टेक्स्ट या सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दोस्तों को शेयर भी कर सकते हैं। 

अन्य प्रमुख खबरें