एनपीसीआई इंटरनेशनल ने केएचक्यूआर के माध्यम से कंबोडिया में शुरू की यूपीआई भुगतान सुविधा
खबर सार :-
दुनिया के कई देशों में बेहतरीन सर्विस देने के बाद कंबोडिया में यूपीआई भुगतान सुविधा शुरू होना एक बड़ा कदम है। इससे भारतीय यात्रियों को विदेश में भी UPI भुगतान करने में आसानी होगी और एक बेहतरीन अनुभव मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ, कंबोडिया के व्यापारियों को लाखों डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों तक पहुंच प्राप्त होगी।
खबर विस्तार : -
NPCI International UPI Launch: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने मंगलवार को एसीएलईडीए बैंक पीएलसी के साथ साझेदारी में कंबोडिया में वहां की राष्ट्रीय क्यूआर कोड प्रणाली केएचक्यूआर के माध्यम से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) भुगतान सुविधा शुरू की।
कंबोडिया के 45 लाख से अधिक व्यापारिक प्रतिष्ठानों को लाभ
इस सेवा की शुरुआत कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में आयोजित एक औपचारिक समारोह के दौरान की गई। इस कार्यक्रम में कंबोडिया के नेशनल बैंक (NBC) की गवर्नर डॉ. चिया सेरेई और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। यह पहल भारत और कंबोडिया के बीच सीमा-पार क्यूआर भुगतान प्रणाली को जोड़ने की पहली चरण की परियोजना है। इसके तहत भारतीय यात्री अब यूपीआई-आधारित मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए कंबोडिया के 45 लाख से अधिक व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर आसानी से भुगतान कर सकेंगे। इनमें पर्यटन स्थल, रेस्तरां, होटल और रिटेल स्टोर सहित कई स्थान शामिल हैं।
पर्यटन एवं व्यापारिक संबंधों को मिलेगी मजबूती
परियोजना के अगले चरण में कंबोडिया के नागरिक भी अपने घरेलू बैंकिंग या भुगतान एप्लिकेशन का उपयोग करके भारत में लाखों यूपीआई क्यूआर कोड वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भुगतान कर सकेंगे। इससे दोनों देशों के बीच दो-तरफा और आपस में जुड़ी डिजिटल भुगतान प्रणाली विकसित होगी। एनपीसीआई इंटरनेशनल ने कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य रियल-टाइम, सुरक्षित और इंटरऑपरेबल डिजिटल लेनदेन उपलब्ध कराना है। इससे भुगतान प्रक्रिया अधिक आसान होगी, यात्रियों को सुविधा मिलेगी और भारत तथा कंबोडिया के बीच पर्यटन एवं व्यापारिक संबंधों को भी मजबूती मिलेगी। पहले चरण में कंबोडिया के व्यापारियों को भारत के करोड़ों डिजिटल भुगतान उपयोगकर्ताओं तक पहुंच मिलेगी। इसके अलावा, उन्हें नकदी प्रबंधन में आसानी, नकद लेनदेन पर कम निर्भरता और बेहतर परिचालन दक्षता जैसे लाभ भी प्राप्त होंगे।
UPI को डिजिटल विस्तार
एनपीसीआई इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रितेश शुक्ला ने कहा कि यह पहल भारत के डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि कंबोडिया में यूपीआई भुगतान सुविधा शुरू होना इस यात्रा का एक बड़ा कदम है। इससे भारतीय यात्रियों को विदेश में भी परिचित और सहज भुगतान अनुभव मिलेगा, जबकि कंबोडिया के व्यापारियों को लाखों डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों तक पहुंच प्राप्त होगी।
डिजिटल परिवर्तन और सीमा-पार भुगतान प्रणाली
एसीएलईडीए बैंक पीएलसी के अध्यक्ष और समूह प्रबंध निदेशक डॉ. इन चैनी ने कहा कि यह साझेदारी कंबोडिया के डिजिटल परिवर्तन और सीमा-पार भुगतान प्रणाली को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस एकीकरण से यात्रियों के लिए भुगतान संबंधी जटिलताएं और विदेशी मुद्रा विनिमय की चुनौतियां कम होंगी, जबकि स्थानीय व्यापारियों को व्यापक डिजिटल बाजार तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
iPhone 18 Pro सीरीज के लिए Apple स्टोर पर लगी ग्राहकों की भीड़
2026-09-18
-
सेमीकंडक्टर पावरहाउस बनता भारत: ग्लोबल कंपनियों का बढ़ा भरोसा
2026-09-17
-
iPhone 18 Pro Max चार्जिंग स्पीड और फीचर्स - पूरी जानकारी
2026-09-17
-
Redmi Note 17 Pro और Pro Max भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
2026-09-16
-
Oppo Find X10 Series Launch: ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज इस दिन होगी लॉन्च
2026-09-14
-
Realme 16 Pro Harry Potter Edition के खास फीचर्स कन्फर्म
2026-09-12
-
iQOO 16 का डिज़ाइन सामने आया: iQOO Pad Ultra के साथ इस महीने लॉन्च होगा
2026-09-11
-
एप्पल ने आईफोन 17 और 16 की कीमतें बढ़ाईं, जानिए नए दाम
2026-09-10
-
iPhone 18 Pro Max Video Leak: लॉन्च से पहले डार्क चेरी और ब्लू रंग में दिखे नए फोन
2026-09-07
-
वीवो X500 कैमरा स्पेसिफिकेशन्स आधिकारिक रूप से जारी
2026-09-03
-
AI की ताकत से बढ़ेगा डेटा सेंटर बाजार, 2029 तक 6 GW क्षमता
2026-09-02
-
Samsung Galaxy S27 3C Certification: चार्जिंग स्पीड का खुलासा
2026-09-02
-
Apple के नए CEO जॉन टर्नस को मिलेगा $58 मिलियन का पैकेज
2026-09-02
-
Poco F9 Pro और F9 Ultra लॉन्च आज: जानें स्पेसिफिकेशन्स और डिटेल्स
2026-09-01
-
Vivo X500 Pro और Pro Max के टेलीफोटो कैमरे की जानकारी आई सामने
2026-08-26