Government Apps: डिजिटलाइजेशन ने लोगों की जिंदगी को काफी आसान बना दिया है और अब उनके कई दिनों में होने वाले काम चंद मिनटों में ही हो जाते हैं। Mobile Phone लोगों का सबसे बड़ा मददगार बन रहा है और सरकार भी अब लोगों को इसी के जरिए तमाम सारी जरूरी जानकारियां देने के साथ उन्हें स्मार्ट बना रही है। अगर आपके पास मोबाइल फोन है तो उसमें कुछ Government Apps जरूर होने चाहिए। यह ऐप्स आपके काफी काम आ सकते हैं और आप घर बैठे तमाम जरूरी काम कर सकते हैं।
अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित जगहों पर निवेश करना चाहते हैं, तो Government App आरबीआई रिटेल डायरेक्ट आपके काफी काम आ सकता है। इसके जरिए आप बिना किसी ब्रोकर के चक्कर में पड़े सीधे अपनी रकम को निवेश कर सकते हैं। ट्रेजरी बिल, सोवरेन गोल्ड बॉन्ड और फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड जैसे सरकारी सिक्योरिटीज में इस ऐप के जरिए इनवेस्टमेंट किया जा सकता है।
अगर आप दोपहिया या चार पहिया वाहन चालक हैं तो एम-परिवहन ऐप आपके काफी काम आ सकता है। इसके जरिए आप अपने व्हीकल से जुड़ी जरूरी जानकारियां जुटा सकते हैं। इसमें आपको वाहन की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, पीयूसी सर्टिफिकेट सहित गाड़ी के चालान अिद की जानकारी चुटकियों में मिल जाती है।
पहले की तरह अब आपको अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स को जेब में लेकर घूमने की जरूरत नही हैं, बल्कि इसकी जगह आपके मोबाइल फोन पर Government App डिजिलॉकर होना चाहिए। इसमें आप अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स को डिजिटल फॉर्मेट में रख सकते हैं और फिर किसी को आपको फिजिकल कॉपी दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अगर आप अपने जरूरी कामों को निपटाने के लिए रेगुलर हवाई यात्रा करते हैं तो आपके मोबाइल फोन में डिजी यात्रा ऐप का होना जरूरी है। इसके जरिए चेक-इन की सुविधा मिलती है और आप पेपरलेस तरीके से फ्लाइट के लिए बोर्डिंग भी कर सकते हैं। इस ऐप के होने से आपको घंटों लाइन में लगने की जरूरत नहीं है।
अन्य प्रमुख खबरें
Realme 16 5G की भारत में एंट्री: 7000mAh की विशाल बैटरी और धाकड़ फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Oppo A6c International Variant: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ जल्द होगा धमाका
Samsung का बड़ा कदम : Android-iPhone की दूरी खत्म, अब Apple AirDrop से जुड़ा Quick Share
Global Tech Race में भारत की बड़ी छलांगः इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट में 32% की बंपर ग्रोथ
Instagram down: इंस्टाग्राम डाउन होने से लाखों यूजर्स परेशान, शिकायतों के बाद सेवाएं बहाल
AI युग के लिए तैयार हो शिक्षा: PM Modi ने दिया उद्योग-शोध आधारित कैंपस बनाने का मंत्र