New Apple Store: अगर आप भी Apple iPhone यूजर हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। कंपनी भारत में लगातार बढ़ रही सेल और डिमांड को देखते हुए दो और शहरों में Apple Store ओपेन करने जा रही है। इससे यूजर्स लॉन्चिंग के तुरंत बाद आईफोन को आसानी से खरीद सकेंगे।
अभी तक देश के दो शहरों मुंबई के बीकेसी और दिल्ली के साकेत में एप्पल कंपनी ने अपने स्टोर ओपेन कर रखे हैं लेकिन अब कंपनी इसकी संख्या बढ़ाना चाहती है। कंपनी का प्लान अब नोएडा और पुणे में Apple Store खोलने की है। आपके शहर में Apple Store के खुलने का मुख्य लाभ यह होगा कि यहां पर सबसे पहले लॉन्च हुए आईफोन पहुंच जाते हैं। इसके अलावा आप एप्पल के अन्य पॉपुलर प्रोडक्ट्स को भी फिजिकली देखकर आप चुन सकते हैं।
रिपोर्ट की मानें तो एप्पल ने जबसे दिल्ली के साकेत और मुंबई के बीकेसी में अपना Apple Store खोला है, उसकी ऑफलाइन बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। कंपनी का प्लान है कि अगर दो नए और स्टोर ओपेन किए जाते हैं तो इससे ऑफलाइन बिक्री बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। रिपोर्ट की मानें तो नए स्टोर्स को नोएडा के मॉल ऑफ इंडिया और पुणे के कोपा मॉल में ओपेन किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Realme 16टी 5जी: 50MP Sony AI कैमरा के साथ कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नया गेम-चेंजर
स्मार्टफोन नहीं, यह तो प्रोफेशनल कैमरा है: sony xperia 1 viii के साथ फिर पलटी बाजी
अब AI करेगा आपकी ट्रिप प्लान! इक्सिगो ने लॉन्च किया स्मार्ट ट्रैवल असिस्टेंट ‘तारा’
गूगल-एप्पल की बड़ी पहल: अब iPhone और Android चैट होगी पूरी तरह सुरक्षित