Fridge Care Tips: गर्मियों के मौसम में Electronic Products को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। वैसे तो पारा चढ़ते ही लोगों का सबसे अधिक ध्यान AC पर होता है लेकिन आप अपने Fridge का भी खास ख्याल रखें। अगर आपने इसकी देखभाल में गलतियां की तो यह ब्लास्ट भी हो सकता है या फिर इसमें गंभीर खराबी आ सकती है और आपको भारी चपत लग सकती है। हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जिससे आप अपने Fridge का ध्यान अच्छी तरीके से रख सकते हैं।
गर्मियों के मौसम में लोगों का ध्यान ठंडा पानी पीने या फिर फ्रिज में लगी आइसक्रीम या फिर अन्य चीजों की तरफ ज्यादा रहता है लेकिन आप अपने इस इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के तापमान पर जरूर नजर बनाए रखें। Fridge के टेम्परेचर को फुल पर रखकर चलाना खतरनाक हो सकता है। इसकी वजह से इसमें चोकिंग हो सकती है या फिर गैस भी लीक हो सकती है। फ्रीजर में ज्यादा बर्फ का जमना भी नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपकी फ्रिज ब्लास्ट भी हो सकती है।
आप इस बात का जरूर ध्यान रखें कि फ्रिज का पिछला हिस्सा पूरी तरह Block न हो। अगर आपके फ्रिज के पीछे का हिस्सा दीवार से एकदम चिपका होता है तो इससे उसकी वेंटिलेशन रूक जाती है। इससे आपके फ्रिज के कूलिंग करने की क्षमता घट सकती है। ऐसे में ध्यान रखें कि फ्रिज और दीवार के बीच कम से कम 6 इंच की दूरी हो।
अगर आप अपने Fridge की लाइफ बढ़ाना चाहते हैं या फिर उसकी ठंडक को बनाए रखना चाहते हैं तो आप उसके दरवाजे को बार-बार ओपेन न करें। अगर दरवाजा बार-बार ओपेन हो रहा है तो अंदर की ठंडी हवा बाहर और बाहर की गर्म हवा अंदर चली जाती है। इससे कंप्रेसर पर अनावश्यक लोड बढ़ता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Realme 16टी 5जी: 50MP Sony AI कैमरा के साथ कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नया गेम-चेंजर
स्मार्टफोन नहीं, यह तो प्रोफेशनल कैमरा है: sony xperia 1 viii के साथ फिर पलटी बाजी
अब AI करेगा आपकी ट्रिप प्लान! इक्सिगो ने लॉन्च किया स्मार्ट ट्रैवल असिस्टेंट ‘तारा’
गूगल-एप्पल की बड़ी पहल: अब iPhone और Android चैट होगी पूरी तरह सुरक्षित